इंदौर में अब इंटरनेशनल T20 मैच मुश्किल, ग्वालियर शिफ्ट हुआ, बीसीसीआई में क्या हुई चर्चा?

Sanjay Gupta | Aug 14, 2024, 12:49 IST
Share
इंटरनेशनल T20 मैच
इंटरनेशनल T20 मैच

मैच शिफ्ट होने की बात पर इंदौर और ग्वालियर का नाम सामने आया था। ग्वालियर अभी फिलहाल टेस्ट मैच के लिए तैयार नहीं है। इसमें समय लगेगा। जानकारों ने बताया कि वहां पर बांग्लादेश व अन्य छोटी टीम के मैच में समस्या नहीं आएगी।

इंदौर होलकर स्टेडियम ( Indore Holkar Stadium ) में अब टी 20 मैच निकट भविष्य में मुश्किल है। धर्मशाला में होने वाले 6 अक्टूबर का टीम इंडिया और बांग्लादेश का टी 20 मैच ( India Bangladesh T20 Series ) तकनीकी कारण से शिफ्ट करने की नौबत आ गई।

अब यह मैच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महानआर्यमन की प्रयास से ग्वालियर के नवनिर्मित माधवराव सिंधिया स्टेडियम को दे दिया गया।

यह मैच नहीं आगे के पांच- छह मैच भी वहीं जाएंगे

मैच शिफ्ट होने की बात आई तो इंदौर और ग्वालियर का नाम सामने आया जो मैच के लिए तैयार थे। इस बीच सिंधिया की ओर से बात पहुंचाई गई कि ग्वालियर में अंतिम मैच 2010 में हुआ था और स्टेडियम निर्माण की स्थिति के चलते 14 साल से मैच नहीं हुए, इसलिए वहां होना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार यह भी बात हुई कि 14 साल के दौरान इंदौर में आईपीएल मैच भी हुए और टी20, वनडे, टेस्ट सभी मैच हुए हैं। ऐसे में अब मप्र में आने वाले मैच ग्वालियर को ही मिलना चाहिए। इस बात पर भी चर्चा हुई है कि अगले पांच-छह मैच (टी20 और वनडे) ग्वालियर को ही दिए जाएं, यहां क्रिकेटप्रेमियों का हक बनता है।

ग्वालियर में बस यही संकट

ग्वालियर अभी फिलहाल टेस्ट मैच के लिए तैयार नहीं है। इसमें समय लगेगा। जानकारों ने बताया कि वहां पर बांग्लादेश व अन्य छोटी टीम के मैच में तो समस्या नहीं आएगी, लेकिन बड़ी टीम आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसों में समस्या है। इन टीमों के लिए होटल व्यवस्था बहुत बड़ी चाहिए जो अभी ग्वालियर में संकट है।

ऐसे में भले ही ग्वालियर अगले पांच-छह मैच चाहता है, लेकिन बड़ी टीमों के यह मैच आएंगे तो दूसरी टीमों के प्रंबधन ग्वालियर की जगह इंदौर को प्राथमिकता देंगे। ऐसे में ग्वालियर को आने वाले दिनों में अभी छोटी टीमों के मैच मिलना ही संभव है।

आईपीएल का क्या होगा?

आईपीएल के लिए जानकारों का कहना है कि इंदौर और ग्वालियर में स्टेडियम क्षमता में कोई खास फर्क नहीं है। इंदौर की क्षमता 27 हजार तो ग्वालियर की 30 हजार दर्शक है।

ग्वालियर का स्टेडियम शहर से दूर है, होटल व्यवस्था और कनेक्टिविटी इंदौर से कम है। वहीं इंदौर और ग्वालियर को छोड़िए अब देश में 30 हजार क्षमता वाले कई स्टेडियम मौजूद है, ऐसे में आईपीएल टीम व्यावसायिक तरीके से ही इस पर फैसला करेंगी। इसलिए इंदौर और ग्वालियर दोनों ही पीछे हैं।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर होलकर स्टेडियम
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • bcci news
  • ग्वालियर इंटरनेशनल मैच
  • Gwalior International Match
  • माधव राव सिंधिया स्टेडियम
  • Madhav Rao Scindia Stadium
  • भारत बांग्लादेश टी-20 सीरीज
  • India Bangladesh T20 Series
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई