इंदौर में जीतू पटवारी की आधी चली, चिंटू को शहराध्यक्ष बनवा लिया, लेकिन विरोध पर भी विपिन जिलाध्यक्ष हुए

Sanjay Gupta | Aug 16, 2025, 18:01 IST
Share
indore-jeetu-patwari-chintu
बाएं से दाएं- चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, सुरजीत सिंह चड्ढा और सदाशिव यादव

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश के जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्षों की नई सूची जारी की। इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को शहराध्यक्ष और विपिन वानखेड़े को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार शाम को मप्र के जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जैसा कि बात कही जा रही थी इस बार कुछ जिलों में बड़े नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। आब्जर्वर की सूची से नाराज होने के बाद ही यह फार्मूला उन्होंने दिया था। हालांकि बड़े स्तर पर यह फार्मूला लागू नहीं हुआ जिसकी बात प्रारंभिक स्तर पर हुई थी।

वहीं इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की आधी चली है। इंदौर शहराध्यक्ष पद पर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को लाया गया है और वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व आगर-मालवा विधायक विपिन वानखेड़े को नियुक्त किया गया है। उधर शहाध्यक्ष पद से सुरजीत सिंह चड्ढा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद से सदाशिव यादव की विदाई हो गई है। दोनों को हटकर नई नियुक्तियां हुई है।

56ccd5a5-941
56ccd5a5-941


ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश कांग्रेस के 71 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, 5 वर्तमान और 9 पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी

चिंटू तो दोस्त को बनवाना चाहते थे और पटवारी उन्हें

जब केंद्रीय आब्जर्वर इंदौर में आए थे तब निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे अपने मित्र राजू भदौरिया को शहराध्यक्ष के लिए लॉबिंग कर रहे थे। चिंटू ने तो शहराध्यक्ष के लिए फार्म तक नहीं भरा था। सर्वे में अमन बजाज आए और इस दौरान पटवारी ने अरविंद बागड़ी का नाम आगे बढ़ाया। लेकिन स्थितियां बदली और बागड़ी का विरोध होने लगा, पटवारी ने फिर चिंटू का नाम आगे बढ़ाया, क्योंकि उनके मित्र राजू भदौरिया किसी दौड़ में भी नहीं थे।

चिंटू को तेजतर्रार बताते हुए उन्हें पटवारी ने आगे किया। इसी बीच राहुल गांधी द्वारा चार दिन पहले हुई बैठक में नाराजगी पर बड़े नेताओं का फार्मूला दे दिया और इसमें इंदौर में शोभा ओझा का नाम आने लगा। लेकिन आखिर में पटवारी अपने चहेते चिंटू पर सहमति बनाने में कामयाब हो गए और उनके नाम की घोषणा हो गई।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष के फार्मूले में इंदौर से उठा शोभा ओझा का नाम, जयवर्धन, नकुल, सचिन, प्रियवत्त के भी नाम

चिंटू नेता प्रतिपक्ष रहेंगे या जाएंगे

कांग्रेस में एक नेता एक पद की बात कही जाती है। ऐसे में अब चिंटू के पास दो पद होंगे। लेकिन सूत्रों के अनुसार चिंटू ने इसी बात पर पटवारी को सहमति दी थी कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं छोड़ेंगे। बात दो पद की हुई तो यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद दो पद पर है।

जानकारी के अनुसार इसी बात पर वह तैयार हुए हैं। यदि कुछ विवाद होता है तो फिर पटवारी ने एक अन्य करीबी दीपू यादव की पत्नी विनितिका यादव जो वार्ड 10 से पार्षद है को निगम नेता प्रतिपक्ष के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी की हुई है।

ये भी पढ़ें...ग्वालियर में कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा, जीतू पटवारी का BJP पर वोट चोरी का आरोप

विरोध के बाद भी विपिन का आना चौंकाने वाला

इसी बीच ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर विपिन वानखेड़े का नाम आना चौंकाना वाला है। वह आगर-मालवा की एससी सीट से चुनाव लड़ते आए हैं और एक बार के विधायक भी बन चुके हैं। बीच में उनका नाम चला जरूर था लेकिन फिर मामला ठंडा हो गया। उनका आना जीतू पटवारी के लिए झटका है, वह इस पद पर विपिन को नहीं चाहते थे।

इस पद के लिए मुख्य तौर से नाम सत्तू पटेल के भाई राधेश्याम पटेल और फिर रीना बौरासी का था। लेकिन दोनों ही नामों को हटाकर विपिन का नाम आया है। इंदौर ग्रामीण में महू, देपालपुर, सांवेर विधानसभा सीट आती है और राऊ भी आधी शहरी और आधी ग्रामीण मानी जाती है। बाकी पांच सीट शहरी विधानसभा में इंदौर एक से लेकर इंदौर पांच तक आती है।

कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सन्नी राजपाल ने बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान का प्रदेश कांग्रेस नेताओं के दबाव में विसर्जन हुआ।

सन्नी राजपाल ने कहा कि इसके साथ ही नए युवकों और जमीनी कार्यकर्ताओं का भी विसर्जन हुआ। ये कार्यकर्ता सेकंड पंक्ति के कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें प्रदेश के बड़े नेता आगे आने का अवसर नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अब कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर एक आम कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • AICC
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • सुरजीत सिंह चड्ढा
  • चिंटू चौकसे
  • सदाशिव यादव
  • विपिन वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच