जीतू पटवारी बोले कोई नाचन, याचन आए थे, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन चेयरमैन नगाइच बोले पप्पू जैसी हरकतें

Sanjay Gupta | Jun 22, 2026, 11:26 IST
Share
जीतू पटवारी और नगाइच
जीतू पटवारी और नगाइच

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस पर निरीक्षण और नोटिस ने राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पटवारी ने नोटिस के बाद रविवार शाम को एक वीडियो जारी किया था। इसपर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने जवाब दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ग्राम पालिया (इंदौर) में स्थित चार वेयरहाउस पर शनिवार, 20 जून को जांच हुई थी। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय नगाइच मौके पर पहुंचे थे। यहां पर फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला और भी कई खामियां बताई गई थी।

इस पर नोटिस जारी हुआ और सात दिन में जवाब मांगा गया है। यह नोटिस पाने के बाद पटवारी ने एक वीडियो जारी करवाया, जिसमें वह वेयरहाउस के किसी अधिकारी से बात कर रहे हैं।

पटवारी ने वीडियो में यह बोला

पटवारी के वीडियो में वह वेयरहाउस के किसी अधिकारी से बात कर रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं कि कोई नाचन, याचन है, वेयरहाउस के कुछ है। यह हमारे वेयरहाउस आए थे कह रहे थे कि अंदर जाले लगे हैं, बाहर लगे हैं। हमने चिट्ठी भेज दी है आप वेयरहाउस खाली कर दो। हम कोई सरकार के दबाव में नहीं आएंगे। याचन, नाचन बीजेपी के नेता है। (इस पर अधिकारी कहते हैं संजय नगाइचजी है)। संजय नगाइच ऐसा व्यवहार करेंगे कि किसी के कर्जदार है तो यह नहीं होगा। आप तो वेयरहाउस खाली कर दो।

नगाइच ने दिया जवाब पप्पू जैसी हरकतें

इस पर नगाइच ने करीब चार मिनट का वीडियो जारी कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का वेयरहाउस है। इसका निरीक्षण किया और कमियों पर नोटिस दिया है। वहीं, जो वीडियो आया है, इसमें वह दंभ, अहंकार, अमर्यादित तरीके से बात कर रहे हैं। नाचन, याचन बोल रहे हैं, जिनकी पार्टी के अध्यक्ष पप्पू है, उनकी हरकतें भी पप्पू जैसी है।

उनके वेयरहाउस में किसानों का 60 करोड़ का दो लाख टन गेहूं रखा है। नाबार्ड से करोड़ों की सब्सिडी लेकर यह वेयरहाउस बनाया है। साथ ही, मध्यप्रदेश वेयरहाउस से करार किया है जिसके बदले में 16 लाख प्रतिमाह किराया लेते हैं।

यह कांग्रेस के कुसंस्कार

नगाइच ने कहा कि यह कांग्रेस के कुसंस्कार है। वह अधिकारियों को चमका रहे हैं। अनुबंध किया है तो नियमों का पालन करना होगा। कांग्रेसियों से वैसे ही नियमों का पालन करने की अपेक्षा नहीं रहती है। नियमविरुद्ध और भ्रष्टाचार करते हैं ऐसी कांग्रेस की पद्धति रही है। इंदौर क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस दिया है, धमकाने, चमकाने से दबाव में नहीं आएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस में फायर सेफ्टी और बाल्टी तक नहीं, नोटिस

सीएम मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

क्या MP में शुरू हो गया ऑपरेशन नंबर गेम? जीतू पटवारी की चेतावनी ने बढ़ाई की हलचल

MP News: पटवारी ने गाली देने पर सीएम को दिया धन्यवाद, 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा