इंदौर-खंडवा रोड पर कांवड़ यात्रियों को आयशर वाहन ने रौंदा, 1 की मौत, 6 घायल

Vishwanath Singh | Jul 31, 2025, 12:09 IST
Share
Sourabh327
Sourabh327

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवड़ यात्री ओंकारेश्वर से उज्जैन की ओर पैदल यात्रा कर रहे थे। मृतक की पहचान आदर्श के रूप में हुई है, जबकि ध्रुव नामक युवक गंभीर रूप से घायल है।

इंदौर-खंडवा रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार एक आयशर वाहन ने कांवड़ यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है और 6 अन्य घायल हुए हैं। घटना इंदौर से लगभग 30 किमी दूर चोरल और ग्वालू के बीच की है।

पैदल जा रहे थे कांवड़ लेकर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवड़ यात्री ओंकारेश्वर से उज्जैन की ओर पैदल यात्रा कर रहे थे। मृतक की पहचान आदर्श के रूप में हुई है, जबकि ध्रुव नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी यात्री इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के राज नगर और नगीन नगर के निवासी हैं।

वाहन चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उनके उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए गए। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आयशर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।

yatra
yatra

श्रावण माह में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

श्रावण माह में इंदौर से खंडवा और ओंकारेश्वर की ओर कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होती है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर-खंडवा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

सुबह 8 से रात 9 बजे तक लगी है रोक

यह रोक श्रावण मास में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी है। इस दौरान ट्रक, ट्रेलर जैसे भारी मालवाहक वाहन इस मार्ग पर नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग एबी रोड होते हुए सनावद की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, यात्री बसें, कार, बाइक, एम्बुलेंस, दूध व गैस सप्लाई वाहनों, पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

तो कानूनी कार्रवाई करेंगे

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यदि कोई चालक इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • ओंकारेश्वर
  • पुलिस
  • श्रावण
  • हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई