इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर

Sanjay Gupta | Feb 14, 2026, 12:33 IST
indore khajrana ganesh temple gangster satish bhau security breach row
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ के गर्भगृह प्रवेश का वीडियो सामने आया है। आम श्रद्धालुओं के लिए वर्जित क्षेत्र में गैंगस्टर की मौजूदगी ने मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

INDORE. इंदौर और पूरे देश में श्रद्धा और आस्था का केंद्र भगवान खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में आमजन का प्रवेश वर्जित है। वहीं, अब एक कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ गर्भगृह में वीवीआईपी बनकर घुसता है और वीडियो भी बनाता है।



परिवार के साथ गर्भगृह में पहुंचा भाऊ

सतीश भाऊ अपने परिवार के साथ खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा। इस दौरान उनके साथ आए लोगों ने उनकी पूजा और दर्शन के वीडियो बनाए। इसके बाद वह परिसर में मौजूद दूसरे मंदिरों में भी गए और वहां भी अंदर जाकर पूजा की। सभी जगहों पर उन्होंने लंबी वीडियो बनाई और फोटो खिचवाए थे। इनका बाद में उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।



मंदिर के पुजारी भी उत्साह से मिले

इस दौरान सतीश भाऊ मंदिर के पुजारियों से भी मिलते हुए नजर आए। पहले तो गर्भगृह के बाहर पुजारी ने पूजा कराई, फिर वह अपने परिवार के साथ अंदर गए और वहां लंबी पूजा की। इस दौरान सतीश भाऊ के साथ दर्जन भर गुर्गे मौजूद थे, जो उसकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे थे और उसे चारों तरफ से घेरकर रखे हुए थे।



03f106a8-de8


थाने में बुलाकर भरवाया गया था डोजियर

करीब दस माह पहले ही गैंगस्टर भाऊ के अपराधों को देखते हुए इंदौर पुलिस ने डोजियर भरवाया था। भाऊ के पिता कपड़ा मिल में काम करते थे। वह कबड्डी खिलाड़ी था, साथ ही घर संभालने के लिए हम्माली करने लग गया और इसके बाद वह अपराध की दुनिया में चला गया।



पहला अपराध 17 साल की उम्र में दोस्त के लिए चाकूबाजी का था, फिर हत्या के आरोप में जेल गया और फिर जमानत हुई। कुछ दिन महाराष्ट्र गया और फिर लौटकर वह गुंडा श्याम भाऊ के साथ जुड़कर अपराध करने लगा। वह कई बार जेल जा चुका है। इंदौर के चर्चित शराब सिंडीकेट के गोलीकांड में भी उसका नाम था।



7423803b-f4c


इस आयोजन का पहला निमंत्रण के लिए घुसा गर्भगृह

सतीश पवार उर्फ भाऊ द्वारा 19 फरवरी को शिवाजी जयंती महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। यह आयोजन नेहरू स्टेडियम के पास शिवाजी प्रतिमा पर हो रहा है। आयोजन श्रीमंत योगी छत्रपति शिवाजी महाराज विचार मंच इंदौर के नाम पर हो रहा है।



इसी आयोजन का पहला आमंत्रण कार्ड भगवान गणेश को देने के लिए वह पत्नी नीलम सतीश भाऊ के साथ मंदिर में गया और वहां गर्भगृह में यह कार्ड भगवान के चरणों में रखा।



8ad35bbf-111


मुझे इसकी जानकारी नहीं- पुजारी अशोक भट्ट

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, प्रबंधन संभाल रहे अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। कुछ दिन पूर्व विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र और पुत्रवधू ने गर्भगृह में एक-दूसरे को माला पहनाई थी और वीडियो बनाया था।



ये खबर भी पढ़िए...



भगवान के साथ भी बेईमानी, भक्तों ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में दान किए बंद हो चुके नोट, नकली आभूषण



खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से निकला 1 करोड़ का दान, मन्नतों के पत्र



जानिए वो खास सुविधाएं जिससे इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 12 महीने लगी रहती है भक्तों की भीड़



दतिया पीताम्बरा पीठ और खजराना गणेश मंदिर में इस विधि से पुत्र रत्न की इच्छा होती है पूरी



Tags:
  • इंदौर खजराना गणेश मंदिर
  • खजराना गणेश मंदिर
  • गैंगस्टर सतीश भाऊ