भगवान के साथ भी बेईमानी, भक्तों ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में दान किए बंद हो चुके नोट, नकली आभूषण
Rahul Dave | Dec 18, 2025, 17:00 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसमें बंद हो चुके नोट और नकली आभूषण भी मिले हैं, जो आस्था और भक्ति पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।
INDORE. भक्त अब भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण इंदौर का खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों की गणना ने दिया है। मंदिर की दानपेटियों से भक्तों द्वारा ऐसी वस्तुएं दान की गई हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
मंदिर की 43 दानपेटियों से अब तक 1 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दानपेटियों से देश में बंद हो चुके नोट, बड़ी मात्रा में नकली नोट और नकली सोने-चांदी के आभूषण भी निकल रहे हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि अब भक्त भगवान को भी चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
![खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले सोने-चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा और 75]()
खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन समिति पिछले सप्ताह से दानपेटियों की गणना कर रहा था। मंदिर परिसर में लगी 43 दानपेटियों की गिनती कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में की गई। इस दौरान विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी के आभूषण और बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा लिखे गए पत्र भी मिले। पत्रों में नौकरी, पारिवारिक विवाद और मनोकामनाओं से जुड़े भावनात्मक संदेश दर्ज थे।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में सीरियल रेपिस्ट ने तबाह कर दी जेल प्रहरी समेत पांच महिलाओं की जिंदगी, ऐसे सामने आया गंदा खेल
इंदौर ED में फंसे गुटखा किंग किशोर वाधवानी, पत्नी, सीईओ और दबंग दुनिया कंपनी
दानपेटियों से मिले नकली नोट और अमान्य करंसी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी बंद हो चुके नोट बड़ी संख्या में मिले हैं।
इसके साथ ही असली-नकली आभूषणों की पहचान अलग से की जा रही है। भगवान के दरबार में भी कुछ लोग नियमों और आस्था को नजरअंदाज कर फर्जी चीजें चढ़ा रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
1 अगस्त को हुई पिछली गणना में 1 करोड़ 68 लाख रुपए निकले थे। इस बार दान राशि में करीब 10 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। साथ ही दान के नाम पर गलत चीजें चढ़ाने की प्रवृत्ति भी बनी हुई है।
मंदिर प्रबंध समिति के मैनेजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दानपात्रों की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। प्राप्त राशि को पीएनबी व यूनियन बैंक के मंदिर खातों में जमा कराया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर के यशवंत क्लब में पहली बार संघ का आयोजन, मैनेजिंग कमेटी करा रही कार्यक्रम
इंदौर में हादसे के बाद जागे अधिकारी, मैदान में पहुंचे तो हर जगह मिला अवैध पटाखों का भंडारण और फैक्ट्री
दानपेटियों से निकली यह राशि मंदिर की धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में खर्च की जाएगी। लेकिन सवाल यही है कि जब भगवान के दरबार में भी कुछ लोग नकली नोट और बंद करंसी चढ़ा रहे हैं, तो आस्था और ईमानदारी की कसौटी आखिर कहां खड़ी है?
मंदिर की 43 दानपेटियों से अब तक 1 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दानपेटियों से देश में बंद हो चुके नोट, बड़ी मात्रा में नकली नोट और नकली सोने-चांदी के आभूषण भी निकल रहे हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि अब भक्त भगवान को भी चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले सोने-चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा और 75
कड़ी सुरक्षा में हुई गिनती
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में सीरियल रेपिस्ट ने तबाह कर दी जेल प्रहरी समेत पांच महिलाओं की जिंदगी, ऐसे सामने आया गंदा खेल
इंदौर ED में फंसे गुटखा किंग किशोर वाधवानी, पत्नी, सीईओ और दबंग दुनिया कंपनी
सामने आया आस्था के बीच बेईमानी का सच
इसके साथ ही असली-नकली आभूषणों की पहचान अलग से की जा रही है। भगवान के दरबार में भी कुछ लोग नियमों और आस्था को नजरअंदाज कर फर्जी चीजें चढ़ा रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
पिछली बार से बढ़ी दान राशि
गिनती में पूरी पादर्शिता
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर के यशवंत क्लब में पहली बार संघ का आयोजन, मैनेजिंग कमेटी करा रही कार्यक्रम
इंदौर में हादसे के बाद जागे अधिकारी, मैदान में पहुंचे तो हर जगह मिला अवैध पटाखों का भंडारण और फैक्ट्री
उठ रहे सवाल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA