रक्षाबंधन पर आज इंदौर के खजराना गणेश को चढ़ाई सबसे बड़ी RAKHI
Vishwanath Singh | Aug 09, 2025, 11:48 IST
Sourabh824
शनिवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह राखी मंदिर में समर्पित की गई। कार्यक्रम में शहर के साधु-संत, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और राजनेता उपस्थित थे।
विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज रक्षाबंधन पर एक अनोखा और भव्य आयोजन हुआ। शहरवासियों की सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और देश के वीर सैनिकों की रक्षा की कामना के साथ खजराना गणेश जी को सबसे बड़ी फूलों से बनी राखी अर्पित की गई। यह अनोखी राखी 251 किलो वजनी और 196 वर्ग फीट (14×14 फीट) आकार की है।
शनिवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह राखी मंदिर में समर्पित की गई। कार्यक्रम में शनि साधक संत दादू महाराज, भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी और शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और राजनेता उपस्थित थे।राखी श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने बनाई है। समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर और राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार नौवां वर्ष है जब विशाल राखी श्री गणेश को अर्पित की गई। राखी अर्पित करने की शुरूआत आठ साल पहले की गई थी, तब 6X6 (36 वर्ग फीट) की राखी बनाई गई थी।
राखी के निर्माण में लोहे का एंगल, जाली, थर्माकोल और लगभग 100 किलो देशी-विदेशी फूलों का इस्तेमाल हुआ है। निर्माण में 15 कलाकारों ने 10 दिन तक मेहनत की। इस राखी में ओरिएंटल लिलियम, ऑर्किड, सूरजमुखी, कारनेशन, छायादार कारनेशन, क्रिसेंथेमम्स, एंथुरियम, चाइना पाम, विक्टोरिया, सॉन्ग ऑफ इंडिया और जिप्सो जैसे फूलों का इस्तेमाल हुआ है। इसे यथार्थ माहेश्वरी और उनकी टीम ने डिजाइन किया है।
यह खबर भी पढ़ें...भारत में क्यों बढ़ रही Purple Collar Jobs की डिमांड, क्या करियर के लिए ये बेस्ट है?
खजराना गणेश मंदिर की यह परंपरा पहले भी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुकी है। इस बार की विशाल राखी रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। भक्त अपनी राखी लाकर इस विशाल राखी की डोर से बांध सकते हैं और मनोकामना कर सकते हैं। राखी बांधने वाले भक्तों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।
मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाई राखी
rakhi
राखी निर्माण में इसका हुआ उपयोग
यह खबर भी पढ़ें...भारत में क्यों बढ़ रही Purple Collar Jobs की डिमांड, क्या करियर के लिए ये बेस्ट है?
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari