इंदौर में लॉरेंस गैंग की टूटी वसूली चैन, एक सदस्य के पास मिले बिल्डर को धमकाने के सबूत

Sanjay Gupta | May 14, 2026, 12:56 IST
Share
indore lawrence gang extortion chain broken
indore lawrence gang extortion chain broken

इंदौर में कारोबारियों और बिल्डरों को धमकाकर वसूली करने वाले लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने एक अहम सदस्य को पकड़ा है। इसके मोबाइल से धमकी और इंटरनेशनल कॉलिंग के सबूत मिले हैं।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर में कारोबारियों को करोड़ों की वसूली के धमकी भरे कॉल आए थे।
  • पुलिस ने लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के एक अहम सदस्य को पकड़ा है।
  • जांच करने पर आरोपी के मोबाइल में वर्चुअल सिम और चैट मिले हैं।
  • जांच में कई अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं।

लॉरेंस गैंग का सदस्य पुलिस के हाथ लगा

इंदौर में फरवरी से अप्रैल तक लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग का जमकर कहर रहा है। इंदौर में चुन-चुनकर लोगों को पांच से लेकर 15 करोड़ की वसूली के धमकी भरे फोन पहुंचे हैं। कुछ बिल्डर और कारोबारियों द्वारा दिखाई गई हिम्मत और एफआईआर कराने से इस गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी इसमें एसआईटी बनाकर जांच कर रहे हैं। इसमें एक-एक कड़ी के जरिए कई सदस्य पकड़े गए हैं। अब इस गैंग का एक अहम सदस्य पुलिस के हाथ लगा है। इसके पास से वह वर्चुअल सिम मिली है जिससे धमकी भरे फोन किए गए थे।

indore-crime-branch-arrests-lawrence-gang-member
indore-crime-branch-arrests-lawrence-gang-member

एमपी न्यूज : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

इस तरह पकड़ा गया गैंग का सदस्य

क्राइम ब्रांच इंदौर इसी मामले में महिदपुर (उज्जैन) के सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा से पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ और जांच के दौरान सामने आया कि सचिन, महिदपुर के ही रोहित बर्रा उर्फ नाना से जुड़ा है।

इसके बाद रोहित को भी क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने पकड़ लिया है। उसके मोबाइल में वर्चुअल सिम वी-सिम एप मिला है। इसका इस्तेमाल इंटरनेशनल कॉलिंग और वॉइस मैसेज भेजने के लिए किया जाता था।

lawrence gang
lawrence gang

इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी पर फायरिंग करने वाला था लॉरेंस गैंग, हो गई थी रेकी

चैट में मिले धमकाने के सबूत

रोहित की चैट में बिल्डर के फोन नहीं उठाने संबंधी कई बातें मिली हैं। इसके बाद एक नंबर मिला है। यह वही इंटरनेशनल नंबर था जिससे इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी, कॉलेज संचालक रंजन मित्तल और अशोकनगर के अंकित अग्रवाल को वसूली के लिए फोन किए गए थे।

indore lawrence gang rajpal remand case
indore lawrence gang rajpal remand case

लॉरेंस गैंग का बदमाश राजपाल रिमांड पर, इंदौर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, बिजनेसमैन लिस्ट में

इस तरह कड़ी जुड़ रही है

एसआईटी इंदौर ने इस मामले में पहले कसरावद के कारोबारी दिलीप राठौर को धमकाने वाले राजपाल चंद्रावत को पकड़ा था। इसके बाद सोनू उर्फ रितेश खंगार को पकड़ा गया था।

इसके बाद सचिन और अब रोहित बर्रा तक टीम पहुंच गई है। इसके साथ ही देवास के किसी राहुल उर्फ बाबा की भी तलाश जारी है।

lawrence-gang
lawrence-gang

मध्यप्रदेश न्यूज: बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • लॉरेंस गैंग
  • उज्जैन
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
  • हैरी बॉक्सर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच