पहलगाम आतंकी हमला: इंदौर के एडवोकेट ने आतंकियों के सिर काटकर लाने पर रखा 1 करोड़ का इनाम
Vishwanath Singh | Apr 24, 2025, 12:26 IST
The Sootr
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण कार्य पर हर जगह विरोध हो रहा है। नाम पूछकर जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, उससे अब विश्व पटल पर पाक की इस नापाक हरकत का विरोध तेज हो गया है।
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगाें को मार दिया गया और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए। इस घटना से पूरा देश व्यथित और गुस्से में है। इसी कड़ी में इंदौर के एक एडवोकेट लोकेश मंगल ने भारत सरकार को पत्र लिखकर एक अलग तरह की अपील की है। इसमें उन्हाेंने कहा है कि जिन आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया है उनके सिर काटकर लाने वाले सेना के जवान या फिर आम आदमी को वे 1 करोड़ रुपए की राशि इनाम के रूप में देने को तैयार हैं। इसके लिए वे चाहते हैं कि इनाम की अधिकारिक घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर केंद्र सरकार कर दे। इनाम की राशि वे स्वयं सरकार को उपलब्ध करवाएंगे। उनकी इस घोषणा से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण कार्य पर हर जगह विरोध हो रहा है। नाम पूछकर जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, उससे अब विश्व पटल पर पाक की इस नापाक हरकत का विरोध तेज हो गया है। इसी बीच इंदौर के युवा एडवोकेट लोकेश मंगल ने आतंकवादियों का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने विधिवत प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखने साथ ही ई–मेल भी भेजा है। लोकेश का कहना है कि निर्देश लोगों को जिस तरह से मौत के घाट उतारा गया है वो चिंता का विषय है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिर काटकर लाने वाले को नगद एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
यह खबर भी पढ़ें...कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विवादित बोल, हिंदू सांसदों को बताया कलंक, बोले- इन्हें घाटी को सौंप दो
एडवोकेट लोकेश मंगल ने कहा कि हम आतंकियों के सिर काटकर लाने वाले सेना के जवान या आम नागरिक को एक करोड़ रुपए की राशि इनाम के रूप में देने को तैयार हैं। उनका कहना है कि हम इससे ज्यादा राशि टैक्स के रूप में जमा कर देते हैं। तो अपनी सुरक्षा के लिए तो दे ही सकते हैं।
उन्होंने अपनी घोषणा में यह स्पष्ट किया है कि अगर भारतीस सेना के जवान आतंकियों को मार देते हैं तो वे सैनिक को एक करोड़ रुपए की राशि देंगे। वहीं, अगर कोई आम नागरिक आतंकियों को मारकर उनके सिर काटकर लाएगा तो वे ना केवल उसे एक करोड़ रुपए की राशि देंगे बल्कि उसका केस भी नि:शुल्क लड़ेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : इंदौर के सुशील को अंतिम विदाई, नंदानगर चर्च में हुई प्रार्थना, जूनी इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार
एडवोकेट मंगल का कहना है कि इस इनाम की घोषणा वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कर दें। अगर सरकार चाहे तो यह राशि वे सरकार को स्वयं पहले भी देने को तैयार हैं। जब टेररिस्ट फंडिंग सुनियोजित तरीके से की जाती है। तो हमारी सुरक्षा के लिए हम इतनी राशि तो दे ही सकते हैं। इस देश की जनता हजारों करोड़ रुपए टैक्स भी देती है। तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा
उनका कहना है कि बात एक करोड़ की नहीं है। हम तो यह घोषणा कर रहे हैं कि अगर 100 आतंकवादी भी मारे जाते हैं तो उनके लिए इनाम के तौर पर हम 100 करोड़ रुपए भी इनाम के तौर पर देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार इस इनाम की घोषणा तो करे। हम उस राशि की व्यवस्था भी कर लेंगे।
उन्होंने बताया कि वे लगभग साढ़े तीन महीने गुलमर्ग में स्थानीय रहवासियों के बीच रह चुके हैं। वहां के लोगों से बातचीत और उनकी विचारधार से उन्हें यह अच्छी तरह से समझ में आ गया कि आतंकियों की सोच आखिर किस तरह की है। आतंकियों के हैंडलर से नीचे तक कनेक्टिविटी बनी हुई है। सरकार सबकुछ बदल सकती है, लेकिन आतंकियों की सोच को बदल नहीं सकती है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में चिंटू चौकसे समर्थक क्रॉस FIR पर अड़े, पुलिस बोली फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी
तेलंगाना में कांग्रेस के एक विधायक ने पिछले साल केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का सिर काटकर लाने वाले के लिए इनाम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि बिट्टू सिंह का जो भी सिर काटकर लाएगा, वह उसे अपनी अपनी संपत्ति दे देंगे। वह बिट्टू सिंह के राहुल गांधी पर दिए एक बयान को लेकर नाराज थे। उन्होंने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। भारत में सिखों की स्थिति से संबंधित टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा था कि वह नंबर एक आतंकवादी हैं। बिट्टू ने कहा कि अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान सिखों के बारे में गांधी के बयानों के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थन पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी के जवाब में थे। जब राहुल गांधी ने सिखों के खिलाफ कुछ कहा, तो उन्हें देश के सबसे बड़े दुश्मन गुरपतवंत सिंह पन्नू ने समर्थन दिया।
प्रधानमंत्री को पत्र लिख कहा, हम देंगे 1 करोड़ रुपए
यह खबर भी पढ़ें...कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विवादित बोल, हिंदू सांसदों को बताया कलंक, बोले- इन्हें घाटी को सौंप दो
इतनी राशि अपनी सुरक्षा के लिए तो दे ही सकते हैं
The Sootr
आम आदमी ने मारा तो नि:शुल्क केस भी लड़ेंगे
यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : इंदौर के सुशील को अंतिम विदाई, नंदानगर चर्च में हुई प्रार्थना, जूनी इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार
सरकार चाहे तो हम उन्हें पहले यह राशि देने को भी तैयार
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा
100 आतंकवादी मरे तो 100 करोड़ भी देने काे तैयार
गुलमर्ग में रह हूं और आतंकियों की सोच की अच्छी तरह वाकिफ
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में चिंटू चौकसे समर्थक क्रॉस FIR पर अड़े, पुलिस बोली फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी
सिर काटकर लाने पर पूरी संपत्ति देने की घोषणा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman