इंदौर कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश किए घोषित, मकर संक्रांति पर रहेगी छुट्टी

Sanjay Gupta | Jan 13, 2025, 12:05 IST
Share
ias ashish singh 1
ias ashish singh 1

इंदौर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर तीन अन्य स्थानीय अवकाश की सूचना दी है।

इंदौर में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ परंपरानुसार हर साल होने वाले तीन स्थानीय अवकाश की भी सूचना जारी कर दी है।

इन तारीख पर जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश

  • 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर
  • 19 मार्च को रंगपंचमी के मौके पर
  • 22 अगस्त को मां अहिल्या उत्सव पर (आधे दिन का)
  • 3 अक्टूबर को दशहरे के दूसरे दिन पर
indore collector office notice
indore collector office notice

यह दिए आदेश

कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना 1999 से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए साल 2025 के लिए इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र के लिए इन तिथियों के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की जाती है। यह अवकाश बैंक, कोषालय पर लागू नहीं होते हैं।

2025 में इतनी छुट्टियांं मिलेंगी

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में कुल 127 छुट्टियां रहेंगी, जबकि 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। यह संख्या 2024 की तुलना में कम है, क्योंकि इस साल कई प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं।

2024 की तुलना में 4 छुट्टियां कम

2025 में 2024 की तुलना में छुट्टियों की संख्या 4 दिन कम हो गई है। इसके पीछे प्रमुख कारण गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुड़ी पड़वा (30 मार्च), रामनवमी (6 अप्रैल), और मोहर्रम (6 जुलाई) का रविवार को आना है।

सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक छुट्टियां

कैलेंडर में 22 सामान्य अवकाश, 17 सार्वजनिक अवकाश और 68 ऐच्छिक अवकाश शामिल किए गए हैं:

  • सार्वजनिक अवकाश: केंद्र और राज्य के सभी कार्यालयों पर लागू।
  • सामान्य अवकाश: केवल राज्य कार्यालयों के लिए।
  • ऐच्छिक अवकाश: कर्मचारी इनमें से 3 छुट्टियां अपनी पसंद से ले सकते हैं।
2d17a0a8-7ee
2d17a0a8-7ee

दिवाली पर मिलेगा 4 दिन का अवकाश

दिवाली 2025 में 20 अक्टूबर (सोमवार) को है। 21 अक्टूबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर (गुरुवार) को भाई दूज का ऐच्छिक अवकाश होगा। इस दौरान केवल बुधवार, 22 अक्टूबर, वर्किंग डे रहेगा।

384506ff-dd1
384506ff-dd1

4ad295d7-1d4
4ad295d7-1d4

मार्च से अक्टूबर: लगातार 3-4 दिन की छुट्टियों के मौके

सरकारी कैलेंडर में ऐसे कई मौके हैं, जब लगातार 3-4 दिन की छुट्टियां होंगी। ये दिन खासतौर पर परिवार और यात्राओं के लिए प्लानिंग के लिए उपयुक्त होंगे:

1. मार्च
- 14 को होली
- 15 को शनिवार
- 16 को रविवार
2. अप्रैल
- 10 को महावीर जयंती
- 11 को शनिवार
- 12 को रविवार
3. अक्टूबर
- 18 और 19 को शनिवार-रविवार
- 20 को दिवाली (सोमवार)
- 21 को गोवर्धन पूजा (मंगलवार)

2025 में छुट्टियों की खास बातें

  • त्योहारों पर कई छुट्टियां लगातार मिलेंगी।
  • ऐच्छिक छुट्टियों का उपयोग अपने व्यक्तिगत उत्सवों के लिए किया जा सकता है।
  • रविवार को पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों के कारण कुल छुट्टियां कम हो गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मकर संक्रांति
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आईएएस आशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज