इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही, खंडवा CMHO का बाबू सात हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Jul 25, 2024, 15:20 IST
d
इंदौर लोकायुक्त ने खंडवा सीएमएचओ के बाबू पीयूष चौकड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पीयूष ने पेंशन प्रकरण बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
Indore Lokayukta Action : इंदौर लोकायुक्त ने गुरूवार को बड़ी कार्यवाही की है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने खंडवा सीएमएचओ के बाबू पीयूष चौकड़े को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी पीयूष चौकड़े (सहायक ग्रेड 3) आवेदक से सात हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लोकायुक्त के ऑफिस ले जाय गया है।
लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि आवेदक विजयसिंह सोलंकी पिता तारुसिंह सोलंकी (62) निवासी ग्राम पलकना है। विजय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था। इसी साल 31 मई 2024 को वह रिटायर हुआ है। 23 जुलाई को विजयसिंह ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त से शिकायत की थी।
बताया था कि सीएमएचओ कार्यालय में पेंशन प्रकरण बनाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खंडवा में पदस्थ बाबू पीयूष चौकड़े (सहायक ग्रेड-3) पर लगाया। बताया कि उससे 7 हजार रूपए रिश्वत की मांग की जा रही है। लोकायुक्त ने आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया।
सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर गुरूवार (25 जुलाई 2024 ) को आरोपी पीयूष चौकड़े को अपने कार्यालय में आवेदक से 7 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक विक्रम चौहान, आरक्षक अनिल परमार, आशीष नायडू, पवन पटोरिया, आदित्य भदोरिया, कृष्णा अहिरवार मौजूद थे।
![sanjay gupta]()
आवेदक ने की थी शिकायत
पेंशन प्रकरण बनाने के लिए मांगी रिश्वत
सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर गुरूवार (25 जुलाई 2024 ) को आरोपी पीयूष चौकड़े को अपने कार्यालय में आवेदक से 7 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक विक्रम चौहान, आरक्षक अनिल परमार, आशीष नायडू, पवन पटोरिया, आदित्य भदोरिया, कृष्णा अहिरवार मौजूद थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava