इंदौर लोकायुक्त का निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर छापा, दोगुनी मिली कमाई

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore lokayukta raid jitendra pandey
indore lokayukta raid jitendra pandey

इंदौर लोकायुक्त ने शुक्रवार सुबह नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांडेय की संपत्ति और खर्च उसकी ज्ञात आय से करीब दोगुना है।

इंदौर नगर निगम में चल रहे संपत्ति नामांतरण, बिल घोटाले के बीच में अब लोकायुक्त ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे लोकायुक्त की टीम ने निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के घर छापा मारा। पांडेय के घर के साथ ही पत्नी भावना के नाम चल रहे हॉस्टल में भी टीम गई।

8e238b67-237
8e238b67-237


आय से दोगुनी मिली कमाई

प्रारंभिक जांच में लोकायुक्त (Lokayukt Raid) को पता चला है कि जितेंद्र कुमार पांडेय ने 31 साल की नौकरी में करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में कमाए। वहीं अब तक उनका खर्च करीब 2 करोड़ 53 लाख रुपए मिला है। यानी उनकी आय और खर्च के बीच करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपए का अंतर सामने आया है। जांच के मुताबिक उनका खर्च उनकी आय से करीब 216 फीसदी ज्यादा है।

पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल

जांच में आया कि indore nagar nigam केपांडेय ने पत्नी भावना पांडेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन में एक इमारत है। नवलखा-चितावद एरिया में इस दो हजार वर्गफीट प्लाट पर G+3 भवन बना हुआ है। इसे बनाने में करीब सवा करोड़ खर्च हुए हैं। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना पांडेय के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च का अनुमान है।

cb6807f7-086
cb6807f7-086


यह भी मिली संपत्ति

जांच में यह भी सामने आया है कि पांडेय ने पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर चार पहिया और दो पहिया वाहन खरीदने में करीब 14 लाख रुपए खर्च किए।

लोकायुक्त के मुताबिक पांडेय को 31 साल की नौकरी में करीब 80 लाख रुपए वेतन मिला, जबकि उनका कुल खर्च 2 करोड़ 53 लाख रुपए पाया गया। यानी उनकी ज्ञात आय से करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपए ज्यादा खर्च किया गया।

इस मामले (Indore News) में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

f438f79c-da6
f438f79c-da6


लोकायुक्त टीम में यह शामिल

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय (Lokayukta Raid इंदौर नगर निगम न्यूज) ने टीम बनाकर यह कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिवनी में लोकायुक्त छापा: बाबू के पास सवा 6 करोड़ की संपत्ति, सभी पत्नी के नाम

इंदौर के बिजली इंजीनियर पर लोकायुक्त का छापा, जांच में मिली 6.50 करोड़ की संपत्ति

एमवायएच फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकाने पर EOW का छापा, दवा खरीदी में खेल का आरोप

फॉरेस्ट क्लर्क के घर EOW का छापा, 50 लाख की दुकान, 4Kg चांदी, 200Gm सोना मिला

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर नगर निगम
  • लोकायुक्त
  • indore nagar nigam
  • Lokayukta Raid इंदौर नगर निगम न्यूज
  • Lokayukt Raid
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम

By Neel Tiwari

शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम