इंदौर में लोकायुक्त का ट्रैप : 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर
Vishwanath Singh | Aug 07, 2025, 14:41 IST
Sourabh (28)
लोकायुक्त की टीम ने मध्यप्रदेश के लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के आदेश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है।
इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मध्यप्रदेश के लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है। ट्रैप कार्रवाई में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता सूर्यकांत सोनोने (उम्र 37) निवासी पंचमूर्ति नगर ने बताया कि उन्होंने नलिया बाखल क्षेत्र में एक गोडाउन किराए पर लिया है। यहां वे स्टीम मशीन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें 10 किलोवाट का बिजली कनेक्शन चाहिए था। बिजली कनेक्शन के लिए सरकारी शुल्क 40000 रुपए निर्धारित था, लेकिन जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर ने इसके अलावा 10000 रुपए रिश्वत की मांग कर दी।
इस संबंध में सूर्यकांत ने 6 अगस्त 2025 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद 7 अगस्त को ट्रैप की योजना बनाई गई और टीम ने फरियादी के साथ मिलकर कार्रवाई की।
यह खबर भी पढ़ें...केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद शोएब ढेबर पर तीन माह का बैन, किसी से भी नहीं कर सकेगा मुलाक़ात
लोकायुक्त टीम ने तय योजना के अनुसार ट्रैप लगाया और रिश्वत के रुपए के साथ फरियादी को भेजा गया। इस परजब आरोपी ने रिश्वत के रुपए लिए सी समय लोकायुक्त की टीम वहां पहुंच गई और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी शैलेन्द्र पाटकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, चेतन परिहार, राकेश मिश्रा और कमलेश परिहार शामिल रहे।
यह है पूरा मामला
लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत
यह खबर भी पढ़ें...केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद शोएब ढेबर पर तीन माह का बैन, किसी से भी नहीं कर सकेगा मुलाक़ात
रंगे हाथों गिरफ्तारी
कार्रवाई में शामिल टीम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari