इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाली गैंग
Sanjay Gupta | Dec 14, 2024, 17:23 IST
indore-mandsaur-gang-arrested-online-gaming-fraud-crime-branch
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में मंदसौर से गैंग के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टे और गैंबलिंग में शामिल थे।
INDORE. ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में इंदौर राजधानी बनकर उभर रही है। इसे देखते हुए इंदौर पुलिस ने साइबर क्राइम के मामलों में सख्ती कर दी है। ऑनलाइन फ्राड में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार गिरफ्तार की जा रही है। अब ऑनलाइन गेमिंग से फ्राड करने वाली मंदसौर गैंग के आठ आरोपियों को पकड़ा है।
इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि 07 से 08 लोग मानवता नगर के मकान मंबर 170 ए के घर के अंदर लैपटाप व मोबाइल के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा बड़े पैमाने पर लोगों को खिलवा रहे हैं। इस पर पुलिस की 170 ए मानवता नगर के मकान में पहुंची तो वहां कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा लेपटॉप, कई मोबाइल और कई बैंको की पासबुक, चैक बुक रखी हुई थी, जिनमें लगातार ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के फोन एंव मैसेज आ रहे थे। पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ पर जांच की तो उन्होंने जुर्म कबूल किया।
पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें शामिल हैं:
पुलिस की पूछताछ में ऑनलाइन सट्टे का जुर्म करना स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया कि वह वेबसाइट रॉक एक्सचेंज की अलग- अलग साइड रॉक7.आर्ट, अग.रॉकिंप्ले. कॉम, एडमिन.रॉकबुक9.कॉम, अग.रॉकेक्च111.कॉम, रॉकेक्च9.कॉम के माध्यम से लाईन (हार-जीत) के साथ सट्टा संचालित करते है। आरोपियों से पूछताछ व प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये शातिर आरोपी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट रॉक एक्सचेंज जो कि कम उम्र के नाबालिग बच्चों व युवाओं को लुभावने ऑफर के द्वारा सट्टा और ऑनलाइन गैंबलिंग (Online gambling) के लिए प्रेरित करते है। साथ ही जल्द पैसा कमाकर अमीर बनने की चाहत में इसकी लत लगवा देते है।
जांच में यह भी आया कि यह लोग ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट व एप में ऐसी कॉडिंग एवं अल्गोरिथम का उपयोग करते है कि पैसे लगाने वाले व्यक्ति का जीत का प्रतिशत बहुत कम कर दिया जाता है। जिसमे शुरू में कुछ जीत से लाभ होता है पर बाद में गेम खेलने वाले को लॉस ही होता है। इस प्रकार ये फ्रॉड को अंजाम देते है। इनकी गेमिंग वेबसाइट में अलग-अलग प्रदेशों के संभवतः फर्जी बैंक अकाउंट नंबर भी मिलें है, प्रतिदिन ये जीते हुए पैसो का, अमाउंट बड़ा होने पर अपने ऊपर के मालिक का भेज दिया जाता था। आरोपियों के द्वारा करोड़ों की ऑनलाइन गैंबलिंग की जा रही है। आरोपियों के पास से 29 मोबाइल 13 चेक बुक/पास बुक और 6 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
इस तरह हुई गिरफ्तारी
इन्हें किया गया गिरफ्तार
- परिक्षीत लोहार पिता रमेशचंद लोहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा तहसील दलौदा जिला मंदसौर
- रोशन लालवानी पिता विनोद लालवानी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा, मंदसौर
- विजय विश्वकर्मा पिता राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी सेमलियाहिरा दलौदा मंदसौर
- अभिषेक यादव पिता चैनराम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा, जिला मंदसौर
- रुचित पिता राजन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गोपालगंज अमीरगंज बिहार
- राजेश कोतक पिता नरेश कोतक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा, मंदसौर
- प्रफुल्ल पिता चंद्रशेखर सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा, मंदसौर
- महेन्द्र सिंह पिता भंवर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम दलौदा, मंदसौर
आरोपियों ने यह किया गिरफ्तार
इस तरह की सैटिंग वह जीत ही नहीं पाते
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman