इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत, फिनिश लाइन से पहले ही बिगड़ी तबीयत
Amresh Kushwaha | Feb 01, 2026, 10:30 IST
indore marathon youth death heart attack finish line
इंदौर मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वह फिनिश लाइन से सिर्फ 100 मीटर पहले गिर पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
रविवार, 01 फरवरी की सुबह इंदौर मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है। वह कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने इस मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में भाग लिया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से केवल 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। दौड़ने के दौरान उसकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह फिनिश लाइन से पहले ही स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। घटना के समय बाकी सभी धावक मैराथन खत्म कर चुके थे।
जब आर्यन की तबीयत बिगड़ी, तो कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत उसके पीछे ही थे। उन्होंने आर्यन की तुरंत मदद की। साथ ही उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। फिर, उसे एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आयोजन समिति मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। वहीं, स्थिति को साफ करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: इंदौर और गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रीवा जाएंगे जीतू पटवारी
इंदौर में सत्ता, संगठन, संघ सब साथ, सीएम मोहन यादव, भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी आयोजन में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश | हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया, इंदौर में हुआ फैसला
इंदौर न्यूज: नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर की नहीं होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने इसलिए लगाई रोक
फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत
मौके पर मौजूद थे डॉक्टर
मौत की वजह हार्ट अटैक?
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: इंदौर और गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रीवा जाएंगे जीतू पटवारी
इंदौर में सत्ता, संगठन, संघ सब साथ, सीएम मोहन यादव, भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी आयोजन में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश | हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया, इंदौर में हुआ फैसला
इंदौर न्यूज: नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर की नहीं होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने इसलिए लगाई रोक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari