इंदौर महापौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सांसद पर विवादित बोल, कांग्रेस उपाध्यक्ष पर FIR

Sanjay Gupta | Jun 04, 2026, 20:59 IST
Share
indore-mayor-mp-controversy-social-media-fir
Photograph: (the sootr)

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करना कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत आहूजा को भारी पड़ गया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 223 ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत आहूजा पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज हुआ।
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप है।
  • अन्नपूर्णा थाना में शिकायत के बाद बीएनएस की धारा 223 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
  • शिकायत में जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने और मानहानि का आरोप लगाया गया।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ टिप्पणियां करने के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इसका उल्लंघन करने पर अब फेसबुक पर खुद को कांग्रेस उपाध्यक्ष लिखने वाले हेमंत आहूजा पर बीएनएस धारा 223 ए में केस किया गया है।

d2318ed6-f92
d2318ed6-f92

एफआईआर में यह लिखा है

फरियादी जयेश जैन पिता राजेश जैन निवासी अन्नपूर्णा द्वारा यह शिकायत ट्रेजर टाउन, राऊ निवासी हेमंत आहूजा के खिलाफ की गई थी। इसमें कहा गया कि आहूजा द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर लगातार एक के बाद एक आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। इन गलत टिप्पणियों के जरिए महापौर की मानहानि की जा रही है और सामाजिक व राजनीतिक रूप से उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। सांसद शंकर लालवानी को लेकर भी गलत टिप्पणी की गई।

48dd4234-e48
48dd4234-e48

फोटो, ग्राफिक बनाकर लगातार अमर्यादित टिप्पणी

फेसबुक पर आहूजा द्वारा लगातार महापौर और सांसद पर निशाना साधा गया है। खासकर महापौर पर निशाना साधा गया है। इसमें महापौर को टैंकर माफिया संरक्षक, घोटालेबाज, निगम में सीवरेज घोटाला करने वाला, गाड़ियों के नाम पर लूट करने वाला जैसे शब्द कहे गए हैं। इन आरोपों और टिप्पणियों के पक्ष में कोई भी सबूत या दस्तावेज पेश नहीं किए गए, केवल आरोप लगाकर छवि खराब की गई।

8125c238-c15
8125c238-c15

70d993b9-dfc
70d993b9-dfc

आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में भी बनता है केस

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सांसद लालवानी के खिलाफ अयोध्या के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर गलत वीडियो जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और उनके द्वारा इंदौर आकर क्राइम ब्रांच में माफी मांगी गई। ऐसे मामलों में बीएनएस की धाराओं के साथ ही आईटी एक्ट की धाराएं भी लग सकती हैं, जिनमें सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

ED की जांच में खुलासा: सालों से हो रहा इंदौर निगम में फर्जी बिल घोटाला, 125.75 करोड़ के फर्जी बिल

इंदौर में 72 करोड़ का आबकारी घोटाला: ED में 50 प्रापर्टी चिन्हित, संजीव दुबे सहित बाकी अधिकारी बचे

इंदौर जिला प्रशासन के राजस्व में बुरे हाल, सीएम हेल्पलाइन में भी ए से डी ग्रेड में पहुंचा

इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम

Tags:
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • फेसबुक
  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • आईटी एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज