इंदौर METRO को एक महीना हुआ पूरा, दिन के 500 से भी कम हुए यात्री, 25 प्रतिशत रियायत के साथ कर रहे सफर
Vishwanath Singh | Jun 30, 2025, 22:34 IST
Sourabh883
इंदौर की मेट्रो में दिनों दिन यात्रियों का रुझान कम होता जा रहा है। जबकि सरकार ने इसे काफी उत्साह के साथ शुरू किया था। काफी तामझाम के साथ इसका उद्घाटन भी किया गया था।
इंदौर में कुल 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर में शुरू की गई मेट्रो को आज एक महीना हो गया है। इसकी शुरूआत वाले सप्ताह में जहां एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया था तो अब यह आंकड़ा बमुश्किल साढ़े 11 हजार तक पहुंच पाया है। सप्ताह में कुछ दिन तो ऐसे भी रहे, जबकि यात्री संख्या 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। केवल शनिवार और रविवार केवल दो दिनों में ही यात्री संख्या हजार से ऊपर पहुंच पाई है। मेट्रो में 25 प्रतिशत रियायत के साथ यात्री 21 सितंबर 2025 तक सफर कर पाएंगे।
इंदौर की मेट्रो में दिनों दिन यात्रियों का रुझान कम होता जा रहा है। जबकि सरकार ने इसे काफी उत्साह के साथ शुरू किया था। काफी तामझाम के साथ इसका उद्घाटन भी किया गया था। औपचारिक शुभारंभ से पहले ही कई मर्तबा शहर के जनप्रतिनिधियों ने इसकी राइड भी ले डाली थी। वहीं, पिछले सप्ताह में मेट्रो में 11579 यात्रियों ने सफर किया। जिन्होंने कि 22 जून -5273, 23 जून -690, 24 जून - 501, 25 जून - 717, 26 जून - 488, 27 जून - 503, 28 जून - 1289 और 29 जून को 4118 यात्रियों ने सफर किया।
देश के बड़े शहरों में मेट्रो संचालन को लेकर जो स्थिति है उसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या औसतन 60 लाख से अधिक है।मुंबई मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या2025 में लगभग 3 लाख है।जयपुर मेट्रो में प्रतिदिन50,000 से अधिकयात्री यात्रा करते हैं। बेंगलुरु मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 8.5 से 9 लाख हैं और हैदराबाद मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 5 लाख से अधिक है।
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इंदौर मेट्रो की संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों मेट्रो की नई समय-सारणी और किराए की नई दरें घोषित की गई थीं। यह बदलाव 23 जून 2025 से प्रभाव में आ गया था।
मेट्रो में पिछले इसके पहले वाले एक सप्ताह में पहुंचने वाले यात्रियों की बात करें तो कुल 15947 यात्री पहुंचे हैं। वहीं शुरू के एक सप्ताह की बात करें तो इस दौरान कुल 1 लाख 43 हजार 301 यात्री मिले थे।
इंदौर मेट्रो की नई समय सारणी लागू हो चुकी है।
मेट्रो की परिचालन लागत और विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाया गया है।
22 जून 2025 से इंदौर मेट्रो का किराया भी बढ़ाया जा चुका है। अब:
यह है पिछले सप्ताह की स्थिति
mwtr22
देश के प्रमुख शहरों में यह है यात्रियों की स्थिति
नई समय-सारणी लागू और किराया भी बढ़ा
metr11
पिछले एक सप्ताह में 16 हजार यात्री पहुंचे
21 दिन में पौने दो लाख यात्री मिले इंदौर मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उसके बाद से 21 जून तक में कुल 1 लाख 95 हजार 303 यात्रियों ने इसमें सफर किया है। इस दौरान यात्रियों को जहां पहला सप्ताह फ्री राइड मिली थी तो उसके बाद किराए में रियायत मिलती रही। अभी तक यात्रियों को किराए में 75 और 50 प्रतिशत रियायत मिल चुकी है। उसके बाद अब मेट्रो में यात्री टिकिट राशि पर 25 प्रतिशत रियायत के साथ सफर कर रहे हैं।
समय-सारणी में बड़ा बदलाव
सोमवार से शुक्रवार
- संचालन समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- सेवा अंतराल: हर 1 घंटे में एक ट्रेन
शनिवार और रविवार
- संचालन समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (12 घंटे)
- सेवा अंतराल: हर 30 मिनट में एक ट्रेन
मेट्रो की सवारी हुई थोड़ी महंगी
22 जून 2025 से इंदौर मेट्रो का किराया भी बढ़ाया जा चुका है। अब:
- न्यूनतम किराया: 15 रुपए प्रति व्यक्ति
- अधिकतम किराया: 23 रुपए प्रति व्यक्ति
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava