मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले , 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध होगा, हिंदू शब्द को मजबूत करना होगा
Sanjay Gupta | Aug 18, 2024, 21:33 IST
Kailash Vijayvargiya 30 years
इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक सनसनीखेज बयान दिया है, उन्होंने कहा कि देश में 30 साल बाद गृहयुद्ध होगा। उन्हें यह बात एक मिलिट्री के रिटायर अधिकारी ने कही है।
INDORE : इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक सनसनीखेज बयान दिया है, उन्होंने कहा कि देश में 30 साल बाद गृहयुद्ध होगा। उन्हें यह बात एक मिलिट्री के रिटायर अधिकारी ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि 30 साल बाद अब इस देश में रह नहीं सकोगे।
एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविवार को उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक मिलिट्री के रिटायर अधिकारी के साथ बैठा था तब उन्होंने 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध होने की बात कही थी। जिस तरह से देश में डेमोग्राफी बदल रही है, उस पर विचार किया जाना चाहिए। हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो इस पर सभी को विचार करना होगा और काम करना चाहिए।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सभी के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है, हमे हमारी सोच बदलना होगी। देश में अभी भी कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो का काम किया। अब अंग्रेज चले गए लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे है जो अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते हैं और फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत करना होगा तभी देश ताकतवार होगा। देश को ताकतवर करने के लिए समाज को मजबूत करना होगा और इसके लिए जाति बंधन से मुक्त होकर संगठित होना होगा।
![sanjay gupta]()
हिंदू शब्द को मजबूत करने की जरूरत
त्योहार हम सभी के हैं
जातिबंधन से मुक्त होना होगा
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman