मंत्री विजयवर्गीय ने बॉर्डर पर सैनिकों को भेजे मिठाई, नमकीन के गिफ्ट

Sanjay Gupta | Oct 27, 2024, 19:28 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T191546.402
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T191546.402

सैनिकों के लिए पैकेट्स की रवानगी पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा की गई। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी हर साल दीपावली सैनिकों के साथ मनाते हैं...

INDORE. सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दीप पर्व दीपावली के अवसर पर उपहार भेजा है। यह उपहार उनके पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा रेलवे के जरिए भेजे गए।

MITHAI
MITHAI

यह भेजा है उपहार में

उपहार स्वरूप इंदौरी नमकीन और मिठाई के पैकेट्स भेजे गए हैं। सैनिकों के लिए पैकेट्स की रवानगी पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा की गई। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हर साल दीपावली सैनिकों के साथ मनाते है, इसलिए उनसे प्रेरणा लेते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सैनिकों को इंदौर की ओर से यह उपहार देने की पहल की है। उन्होंने इतनी नेक सोच हमें प्रदान की और सेना के जवानों को धन्यवाद देता हूं, जो हमारी सुरक्षा में सदैव तैनात रहते हैं साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामना देता हूं।

दिवाली में भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

सैनिकों के लिए भेजे गए 5 हजार पैकेट्स

सरहद पर तैनात सैनिकों को दो जगह कश्मीर के ऊधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर में यह पैकेट्स भेजे गए हैं। ऊधमपुर में 1,500, जबकि बाड़मेर में 3,500 पैकेट्स भेजे गए हैं। इन पैकेट्स में लड्डूओं के साथ 4 प्रकार के इंदौर के नमकीन हैं। इन पैकेट्स के साथ 'देव से महादेव' संस्था के कार्यकर्ता भी बाड़मेर गए है ,जो वहां पर इवेंट का आयोजन कर सैनिकों को यह उपहार सौंपेंगें। इस अवसर पर संस्था 'देव से महादेव 'की ओर से एक क्यूआर कोड जनरेट किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर इंदौरवासी सैनिकों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं। उनको दीपावली की बधाई से संबंधित वीडियो सेंड कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 'देव से महादेव' संस्था और 'आशा फाऊंडेशन' की ओर से किया गया।

रामलला मनाएंगे ईको फ्रैंडली दिवाली , दुर्ग गौशाला से जाएंगे 1 लाख दीये

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • आकाश विजयवर्गीय
  • सेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज