इंदौर में एक दिन में लगेंगे 11 लाख पौधे, पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंत्री विजयवर्गीय का अभियान एक पेड़ मां के नाम

Sanjay Gupta | Jun 15, 2024, 18:07 IST
Share
thesootr
thesootr

एक पेड़ मां के नाम अभियान मध्यप्रदेश के इंदौर की शहरी सीमा में 20 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें से 15 लाख नगर निगम और 5 लाख IDA रोपेगा। 51 लाख पौधारोपण के लिए सभी समाज के लोगों से सहभागिता करने की अपील की गई है...

इंदौर में 51 लाख पौधारोपण करने का महाअभियान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शुरू किया गया है। इसे लेकर शनिवार को उन्होंने मीडिया से चर्चा की और बताया कि एक पेड़ मां के नाम पर लगाया जाएगा। पीएन नरेंद्र मोदी ने सरकार गठन के बाद इसे लेकर आह्वान किया था।

एक दिन में 11 लाख पौधे लगेंगे

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में रविवार 17 जून को 51 लाख पौधारोपण की लॉचिंग सीएम मोहन यादव करेंगे। अभियान के तहत 7 से 14 जुलाई तक 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के आखिरी दिन 14 जुलाई को रेवती रेंज पर 11 लाख पौधे रोपकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 2-3 दिनों में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इंदौर आएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी ! लाड़ली बहना को अगले महीने मिल सकते हैं ढाई हजार रुपए, जानिए कैसे?

नगरीय सीमा में लगेंगे 20 लाख पौधे

इस अभियान में इंदौर की शहरी सीमा में 20 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें से 15 लाख नगर निगम और 5 लाख IDA रोपेगा। 51 लाख पौधारोपण के लिए सभी समाज के लोगों से सहभागिता करने की अपील की गई है। जिन इलाकों में पौधारोपण किया जाएगा उनके नाम रामायण के पात्र के नाम पर होगे। बता दें कि पौधारोपण अभियान के लिए रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में हजार गड्‌ढे खोदे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा और ग्रामीण बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा उपस्थित थे।

विकास के लिए हटाना पड़ा तो ट्रांसप्लांट करेंगे

मंत्री विजवर्गीय ने कहा कि विकास के लिए पेड़ हटाने होते हैं। कोशिश होती है कि इन्हें काटना नहीं पड़े और वैज्ञानिक तरीके से ट्रांसप्लांट हो जाएं। पहले ट्रांसप्लांट की सफलता दर 25 फीसदी तक होती थी जो अब 70 फीसदी है। यदि एक पौधा मर जाए तो इसकी जगह दस लगाएं। हम बजट में भी प्रावधान कर रहे हैं कि हर शहर में ग्रीन जंगल के लिए प्रावधान हो यह शहर के लिए लंग्स की तरह होते हैं।

Tags:
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • एक पेड़ मां के नाम
  • इंदौर में 51 लाख पौधारोपण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग