इंदौर विधानसभा दो विधायक रमेश मेंदोला के पिता का निधन, मेंदोला बोले पिता संबल थे, पिता शक्ति है

Sanjay Gupta | Aug 18, 2024, 19:58 IST
Share
Ramesh Mendola father death
Ramesh Mendola father death

इंदौर विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंता चिंतामणि मेंदोला का रविवार 18 अगस्त शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। नंदानगर उनके निवास से शाम को अंतिम यात्रा मालवा मिल मुक्तिधाम के लिए गई।

INDORE : इंदौर विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंतामणि मेंदोला का रविवार 18 अगस्त शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। नंदानगर उनके निवास से शाम को अंतिम यात्रा मालवा मिल मुक्तिधाम के लिए गई। पिता के निधन से भावुक और दुखी मेंदोला ने कहा कि पिता संबल थे, पिता शक्ति है। निधन पर बीजेपी, कांग्रेस व अन्य सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से अस्वस्थ थे पिता

्
्

चिंतामणि मेंदोला की उम्र 98 साल थी, वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने रविवार शाम को अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने के बाद सामाजिक, राजनीतिक लोगों दवारा दुख व्यक्त किया गया। वहीं इंदौर आसपास मौजूद नेता व अन्य करीबी, समर्थक सभी घर पहुंच गए।

मूल रूप से उत्तराखंड़ के थे

्
्

विधायक मेंदोला से जुड़े लोगों ने बताया कि स्वर्गीय चिंतामणि मेंदोला कुछ समय से बीमार थे। चिंतामणि मेंदोला मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। 1950 के दशक में इंदौर आकर बस गए। परिवार में छ: पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र का निधन हो चुका है।

यह भी बोले रमेश मेंदोला

निधन पर रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश में लिखा कि- जो सृष्टि के नाथ है, पिता के बिना वो भी अनाथ है। आज का दिन जीवन में सबसे दुखद बन गया। मेरे सिर पर अपने आशीष का हाथ रखने वाले पूज्य पिताजी मुझे छोड़कर बैकुंठधाम चले गए। अंतिम यात्रा 18 अगस्त को शाम 6 बजे नंदानगर स्थित निवास से मालवा मुक्ति धाम जाएगी।

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

्
्

नंदानगर निज निवास से अंतिम यात्रा शाम को मालवा मिल मुक्तिधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार में रमेश मेंदोला के भाई एवं परिजनों द्वारा सामूहिक रूप से मुख्य अग्नि दी गई l शव यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवासमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ-साथ नगर निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद गण अधिकारी गण और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक क्षेत्र के नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। अंतिम संस्कार में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के अवसर पर शामिल रहेl

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • रमेश मेंदोला
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • MLA Ramesh Mendola
  • रमेश मेंदोला के पिता का निधन
  • चिंतामणि मेंदोला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच