इंदौर नगर निगम संपत्तिकर के साथ जलकर, कचरा शुल्क बढ़ाने की तैयारी में, विधायक मेंदोला, मालिनी सहित सभी विधायक नाराज
Sanjay Gupta | Jul 21, 2024, 19:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T183541.306
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में महापौर के साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, मनोज पटेल, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे व अन्य जनप्रतिनिधि थे। फोन पर विधायक रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ से राय ली गई।
INDORE. सफाई में लगातार सात बार नंबर वन इंदौर नगर निगम इन दिनों घोटालों को लेकर चर्चित है, लेकिन अब इन घोटालों की राशि गबनवीरों से वसूलने की जगह आमजन पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी हो रही है। पहले ही रेटजोन में कॉलोनियां बदलकर संपत्ति कर को बढ़ा दिया गया है और अब जलकर व कचरा शुल्क बढाने की तैयारी हो रही है, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस रूख का बीजेपी की कोर कमेटी में ही जमकर विरोध हो गया।
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में महापौर के साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, मनोज पटेल, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे व अन्य जनप्रतिनिधि थे। फोन पर विधायक रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ से राय ली गई। जब महापौर ने बताया कि जलकर को जोन वार करके 200 से 300 व 400 रुपए किया जाएगा। इस पर विधायक भड़क गए और कहा कि हवा और जलकर क्या पॉश और पिछड़े एरिया देखकर लगेगा। यह तो युक्तियुक्त, होना चाहिए। वहीं मेंदोला ने तो फोन पर यहां तक कह दिया कि पहले पानी तो दो, फिर जलकर बढ़ाना, अभी तो वहीं नहीं दे पा रहे हैं। इसी तरह अन्य विधायकों ने भी इसमें सुझाव दिए और मोटे तौर पर यही था कि बोझ डालने की जरूरत नहीं है।
वहीं नाराज मालिनी गौड़ तो बैठक में ही नहीं पहुंची। उन्हें भी फोन लगाया गया और मुद्दों पर राय ली तो वह बोली कि पहले सड़कों के गड्ढे तो सुधारो, पूरी शहर हालाकान हुआ है, विकास काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। इन मुद्दों को तो पहले सुलझाओ, टैक्स अकेले बढाने से क्या होगा?
इसके बाद सभी ने तय किया कि सभी विधायक पहले इस मुद्दे पर पार्षदों से बात करेंगे और फिर बैठक कर इसमें एक राय ली जाएगी और इसके बाद ही आगे इसमें बढ़ा जाएगा। ऐसा रास्ता हो कि निगम को भी विकास कामों के लिए राशि की व्यवस्था हो और जनता भी परेशान नहीं हो।
मोटे तौर पर
मोटे तौर पर प्रस्ताव है कि जलकर जो अभी 200 रुपए प्रति माह है इसे करीब 300 रुपए प्रति माह कर दिया जाए। अभी जल प्रदाय में हर साल निगम के 450 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होते हैं। निगम पर 600 करोड़ रुपए से अधिक का कर्जा है। विकास के लिए भी राशि नहीं बच रही है।
वहीं कचरा शुल्क के लिए रेट जोन के हिसाब से बढाने की बात हुई है, अभी यह 60 रुपए से 180 रुपए प्रति माह है। इसके लिए मोटे तौर पर रेट जोन के साथ ही प्लाट एरिया को तय किया जा रहा है। अधिकतम शुल्क 5000 वर्गफीट और इससे अधिक पर लिया जाएगा। यह भी करीब दोगुना हो सकता है। हालांकि कम प्लाट एरिया वालों को 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी, लेकिन अधिक प्लाट एरिया वालों पर यह दोगुना तक संभव है। कचरा शुल्क बढोतरी से आई राशि से नए कचरा वाहन लेने और स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए खर्च की बात की जा रही है।
क्या प्रस्ताव रखा और क्या हुआ बीजेपी बैठक में
मालिनी गौड़ तो भड़क गई
यह हुआ तय
मोटे तौर पर 100 रुपए जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव
कचरा शुल्क प्लाट एरिया से लेने का प्रस्ताव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari