इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला कर कमाए काली कमाई से 1.18 करोड़ जमा करने की शर्त पर काकू ले आया जमानत, उसके कर्मचारी जेल में ही
Sanjay Gupta | Sept 11, 2024, 12:08 IST
इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला
इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले के फरार आरोपी एहतेशाम खान को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। उसने जमानत के लिए घोटाले की कमाई से 1.18 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त रखी।
इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में अनूठा काम हुआ है। घोटाले के बाद से ही फरार चल रहे एहतेशाम खान उर्फ काकू को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। पांच महीने में पुलिस उसे छू भी नहीं पाई और वह घोटाले से की गई कमाई में से ही 1.18 करोड़ रुपए जमा कराने की शर्त पर जमानत ले आया। मजे की बात यह है कि उसकी कंपनी के ही कर्मचारी जेल में है, जिनके नाम से और उसने फर्म बनाई हुई थी।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
काकू ने फर्जी फर्म के जरिए निगम में करोडों का भुगतान प्राप्त किया। अब उसने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दिया कि वह 1.18 करोड़ की राशि कोर्ट में जमा कर देगा, साथ ही जांच में पूरा सहयोग करेगा। इस आधार पर उसे जमानत मिली है। वहीं पुलिस और मप्र शासन कोई ठोस दलील ही नहीं रख पाए।
काकू और कोई नहीं बल्कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की साक्षात मूर्ति माने जाने वाले व ईडी की जांच में घिरे बेलदार असलम खान का भाई है। काकू ने अपने साथ ही मां व कर्मचारियों इमरान, मौसम के नाम से भी फर्जी कंपनियां बनाई है। यह दोनों 10-15 हजार के वेतन पर इनके यहां काम करते थे। यह दोनों तो जेल में हैं, लेकिन काकू बिना एक दिन जेल में गए ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत ले आया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गड्ढे सुधारने की नई तकनीक से बनी बात, बारिश में पेंचवर्क खराब होने के कांग्रेस के आरोप निकले झूठे
सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला बाकी ठेकेदारों के लिए राहत देने वाला है। जिन ठेकेदारों पर जो भी फर्जी बिल के घोटाले लगे हैं। ऐसे में हर कोई इस फैसले का आधार लेकर वह राशि जमा करने की शर्त पर जमानत ले आएगा। वहीं यह घोटाला कागजों पर अभी तक 48 करोड़ रुपए का ही आया, लेकिन निगम की जांच में भी आ चुका है। इसमें सौ करोड़ से ज्यादा के बिल फर्जी व संदिग्ध है।
उधर ईडी भी इस जांच में आ गया है और केस भी दर्ज कर लिया है, जिसमें काकू के साथ ही अन्य ठेकेदार भी मनी लाण्ड्रिंग एक्ट में आरोपी बन चुके हैं। उधर ईडी इन सभी की संपत्तियों को अटैच कर रहा है। ऐसे में सवाल यह भी आएगा कि जब संपत्तियां अटैच हो रही है तो काकू यह और राशि 1.18 करोड़ रुपए कहां से ला रहा है। यानी साफ है कि काकू पर जो घोटाले के आरोप है, उससे कई गुना ज्यादा की संपत्तियां उसने फर्जीवाड़ा करके कमाई है, जो अभी तक पुलिस और निगम की जांच में रिकार्ड पर भी नहीं आई है। यह गोरखधंधा कोई दो-तीन साल पुराना नहीं है, बल्कि असलम के राज में काकू कई सालों से नगर निगम मे काम कर रहा है।
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
घोटाले से हुई कमाई अब जमानत में लगाई
कौन है काकू
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गड्ढे सुधारने की नई तकनीक से बनी बात, बारिश में पेंचवर्क खराब होने के कांग्रेस के आरोप निकले झूठे
ऐसे तो सभी ठेकेदार ले आएंगे जमानत
ईडी जब्त कर रहा प्रॉपर्टी, फिर कहां से आएगी राशि
sanjay gupta
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari