इंदौर नगर निगम सुमित्रा महाजन के खास डागा का बंगला बचाने में जुटी
BP shrivastava | Feb 19, 2024, 16:57 IST
इंदौर में मनीषपुरी से रिंग रोड की सड़क को लेकर रहवासी परेशान हैंं। परेशानी की वजह रोड एलाइमेंट बदल देना है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में मनीषपुरी से रिंग रोड की सड़क को लेकर एक बार फिर पूर्व स्पीकर और सांसद सुमित्रा महाजन के करीबी अशोक डागा रहवासियों के निशाने पर आ गए हैं। सेंचुरी स्टेट, हर्ष नगर, टेलीफोन नगर के लोगों ने डागा के साथ नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए।
संजय गुप्ता, INDORE. मध्यप्रदेश के इंदौर मेंमनीषपुरी से रिंग रोड की सड़क को लेकर एक बार फिर पूर्व स्पीकर और सांसद सुमित्रा महाजन के करीबी अशोक डागा रहवासियों के निशाने पर आ गए हैं। सेंचुरी स्टेट, हर्ष नगर, टेलीफोन नगर के रहवासियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर डागा के साथ इंदौर नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
![WhatsApp Image]()
रहवासियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश से यह रोड बनना थी, इसके लिए पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के समय सभी कब्जे हटे, 105 पेड़ काटे गए, रोड एलाइमेंट तय हुआ। लेकिन उनके जाने के बाद और सिटी इंजीनियर अशोक राठौर के वीआरएस के बाद उनकी जगह आए अधिकारियों ने यहां खेल शुरू कर दिया। रोड एलायमेंट ही बदल दिया गया है। खासकर सिटी इंजीनियर अनूप गोयल की रूचि रोड बनाने की जगह इसमें है कि कैसे डागा का बंगला बचाया जाए ?
रहवासी महेंद्र सिंह जादौन, रामलखन दिवेदी, शरद शुक्ला और अन्य ने कहा कि कल भी यहां पर अपर आयुक्त सिद्दार्थ जैन, गोयल के साथ कई अधिकारी, कर्मचारी आए और कहा कि जो भी रोड का विरोध करेगा, उसे थाने में बंद करा देंगे। रोड का पूरा एलायमेंट बदलकर गड़बड़ की जा रही है। जानलीलाल ने रोड के ऊपर दस फीट कब्जा कर लिया तो कुलभूषण कुक्की ने भी रोड पर बाउंड्रीवाल खींच ली है। यह सभी डागा के शह पर किया जा रहा है। हम पीएम, सीएम से लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर थक चुके हैं।
रहवासियों ने आरोप लगाए कि क्योंकि महाजन के करीबी हैं डागा, इसलिए स्थानीय पार्षद मुद्रा शास्त्री हो या कोई दूसरा बीजेपी नेता कोई भी कुछ नहीं बोलता है। अब हम लोग थक चुके हैं और निगम की इस मनमानी को लेकर कोर्ट में अवमानना का केस लगा रहे हैं।
रहवासी बोले निगम अधिकारी सुनने को तैयार नहीं, पूरा खेल चल रहा
WhatsApp Image
रहवासियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश से यह रोड बनना थी, इसके लिए पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के समय सभी कब्जे हटे, 105 पेड़ काटे गए, रोड एलाइमेंट तय हुआ। लेकिन उनके जाने के बाद और सिटी इंजीनियर अशोक राठौर के वीआरएस के बाद उनकी जगह आए अधिकारियों ने यहां खेल शुरू कर दिया। रोड एलायमेंट ही बदल दिया गया है। खासकर सिटी इंजीनियर अनूप गोयल की रूचि रोड बनाने की जगह इसमें है कि कैसे डागा का बंगला बचाया जाए ?
कुक्की, जानकीलाल सभी कर रहे कब्जे
रहवासी महेंद्र सिंह जादौन, रामलखन दिवेदी, शरद शुक्ला और अन्य ने कहा कि कल भी यहां पर अपर आयुक्त सिद्दार्थ जैन, गोयल के साथ कई अधिकारी, कर्मचारी आए और कहा कि जो भी रोड का विरोध करेगा, उसे थाने में बंद करा देंगे। रोड का पूरा एलायमेंट बदलकर गड़बड़ की जा रही है। जानलीलाल ने रोड के ऊपर दस फीट कब्जा कर लिया तो कुलभूषण कुक्की ने भी रोड पर बाउंड्रीवाल खींच ली है। यह सभी डागा के शह पर किया जा रहा है। हम पीएम, सीएम से लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर थक चुके हैं।
महाजन के कारण कोई बीजेपी नेता कुछ नहीं कर रहा
रहवासियों ने आरोप लगाए कि क्योंकि महाजन के करीबी हैं डागा, इसलिए स्थानीय पार्षद मुद्रा शास्त्री हो या कोई दूसरा बीजेपी नेता कोई भी कुछ नहीं बोलता है। अब हम लोग थक चुके हैं और निगम की इस मनमानी को लेकर कोर्ट में अवमानना का केस लगा रहे हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava