इंदौर नगर निगम MIC सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, नेताओं पर ही संपत्ति कर बकाया

Sanjay Gupta | Dec 04, 2025, 12:45 IST
indore-municipal-corporation-mic-members-property-tax-due
इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर खातों में सुधार के लिए एक अभियान शुरू किया है। एमआईसी सदस्य, नेता प्रतिपक्ष और अन्य नेताओं के खातों में संपत्ति कर बकाए का मामला सामने आया है।

INDORE. इंदौर नगर निगम आर्थिक हालत ठीक करने के लिए संपत्तिकर खातों में सुधार के लिए कैंप लगा रहा है। इसके पहले वार्ड 74 में छापामार एक्शन शुरू कर जांच भी शुरू करवाई थी। वहीं, उनके अपने ही एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) सदस्य, नेता, नेता प्रतिपक्ष के संपत्ति कर खातों में ही झोल है।



किसी ने पक्के मकान को कच्चा दिखा रखा है, तो किसी पर हजारों का संपत्तिकर बकाया है। बावजूद इसके, निगम अपने नेताओं के गिरेबां में नहीं झांक रहा है।



इस तरह नेताओं पर बकाया है संपत्तिकर

ये खबर भी पढ़िए...सराफा चौपाटी दुकानदारों के आगे बेबस इंदौर नगर निगम, जानें क्या है पूरा मामला



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



इस तरह संपत्तिकर खातों में झोल

  • एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया का मकान 10, रेसकोर्स रोड का निर्माण कच्चा बताया गया है। वहीं, मौके पर 3 मंजिला पक्का मकान है।
  • एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी के 33 छत्रीबाग स्थित मकान पर 73 हजार 657 रुपए का टैक्स बकाया है।
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) के कलाली मोहल्ला वाले मकान पर 37 हजार 893 और पारसी मोहल्ला वाले मकान पर 3915 रुपए बकाया है।
  • निगम के पूर्व सभापति व एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर के गुलमोहर ग्रीन में मौजूद प्लॉट पर 27,854 रुपए बकाया।
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू (चिंतामण) चौकसे के सी-697, सुखलिया पर 5,057 रुपए संपत्तिकर बकाया है।

(यह जानकारी 30 नवंबर की स्थिति में है और नेताओं के जरिए जो शपथपत्र में पते बताए हैं, उनके संपत्तिकर खातों की है)



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: नगर निगम की मतदाता सूची पर हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया नोटिस



पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों पर बकाया संपत्तिकर

वहीं बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों के ही निगम के नेताओं, पार्षदों पर संपत्तिकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए निगम के अधिकारी भी पल्ला झाड़ लेते हैं। निगम को भी कार्रवाई के लिए आम जनता ही नजर आती है। साथ ही, अपने वालों के लिए आंखें मूंद ली जाती हैं।



वार्ड-8 की रुखसाना अनवर दस्तक के मकान 36, शांति नगर पर 98 हजार 408 रुपए बकाया है। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी वार्ड-72 में बीजेपी के योगेश गोविंद गेंदर के धानगली स्थित मकान पर 3 साल से 66 हजार 971 रुपए बाकी हैं।



वार्ड-53, फौजिया शेख अलीम के मकान 177 आजाद नगर पर 52 हजार 190 रुपए बकाया हैं। सांसद शंकर लालवानी समर्थक वार्ड–66 पार्षद कंचन गिदवानी के मकान 57 विश्वकर्मा नगर पर 3 साल से 38 हजार 343 रुपए संपत्तिकर बकाया हैं। इसी तरह पार्षद संध्या जायसवाल, फातिमा खान या सुनीता हार्डिया सभी पर बकाया है।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: पीएम आवास की जमीन पर कब्जे के हटाने में इंदौर नगर निगम ने की खानापूर्ति



क्या बोल रहे हैं महापौर

इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि वह खातों की जानकारी दिखवाएंगे। साथ ही, सभी सदस्यों से इस टैक्स को भरने के लिए कहेंगे। एक साल से ज्यादा बकाया है तो पेनल्टी भी लगाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
  • एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया
  • एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा
  • एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर