इंदौर नगर निगम अब इंडिया की जगह भारत शब्द का करेगा प्रयोग, मेयर इन काउंसिल में लिया फैसला, यूनिवर्सिटी भी कर चुकी ऐसा

The Sootr CG | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर नगर निगम अब इंडिया की जगह भारत शब्द का करेगा प्रयोग, मेयर इन काउंसिल में लिया फैसला, यूनिवर्सिटी भी कर चुकी ऐसा
इंदौर नगर निगम अब इंडिया की जगह भारत शब्द का करेगा प्रयोग, मेयर इन काउंसिल में लिया फैसला, यूनिवर्सिटी भी कर चुकी ऐसा

इंदौर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल ने शुक्रवार, 22 सितंबर को फैसला लिया कि निगम के सभी पत्राचारों में अब 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का प्रयोग होगा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल ने शुक्रवार, 22 सितंबर को फैसला लिया कि निगम के सभी पत्राचारों में अब 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का प्रयोग होगा। इसके साथ ही बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत, जीतू यादव, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर व अन्य उपस्थित थे।

11111111111111111111 latter.jpg
11111111111111111111 latter.jpg

प्रस्ताव में कहा गया भारत नाम ऐतिहासिक है

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा रखे गए प्रस्ताव में औपचारिक तौर पर कहा गया कि हमारे देश का नाम भारत एक ऐतिहासिक और वैचारिक नाम है तथा संविधान अनुसार भी हमारे देश का नाम भारत है, अतः संविधान मंशानुरूप राष्ट्रीयता के मान को सशक्त और मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों तथा पत्राचारों में इंडिया के स्थान पर भारत के नाम का उपयोग करने संबंधित प्रस्ताव को मेयर इन काउसिंल की बैठक में स्वीकार किया जाता है। निगम परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखने की मंजूरी प्रदान की गई।

पीएम को भी दिया गया धन्यवाद

महापौर भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महिलाओं के सम्मान के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति के फलस्वरूप संसद एवं विधानसभाओ में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के संबंध में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित किया गया है। इस बिल से महिलाओं के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलने वाली है तथा महिलाओं का सम्मान बढे़गा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कानून होगा, जो महिलाओं के सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा तथा राजनीति में महिलाओ की भागीदारी को बढ़ाएगा, जिसके दुरगामी परिणाम प्राप्त होंगे।

यूनिवर्सिटी ने भी लिया था फैसला

उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंडिया और भारत नाम को लेकर चली बहस के दौरान कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद बैठक ने फैसला लिया था कि अब यूनिवर्सिटी में इंडिया की जगह भारत शब्द का उपयोग देश के नाम के लिए किया जाएगा।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Use of word Bharat in Indore Municipal Corporation
  • Mayor in Council Indore
  • इंदौर नगर निगम में भारत शब्द का प्रयोग
  • मेयर इन काउंसिल इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई