इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में फरार काकू की अग्रिम जमानत खारिज, मुरलीधरन जेल में ही रहेगा

Sanjay Gupta | Jun 19, 2024, 11:31 IST
Share
इंदौर नगर निगम
इंदौर नगर निगम

काकू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। शासन ने आपत्ति ली थी कि इतना बड़ा आर्थिक घोटाला है और आरोपी अभी भी फरार है। ऐसे में जमानत का लाभ देने पर वह दस्तावेज में गड़बड़ी कर सकता है।

इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में आरोपी एहतेशाम खान उर्फ काकू की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। वह केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने उसपर इनाम भी घोषित किया है।

काकू नगर निगम के पुराने भ्रष्टाचारी बेलदार असलम खान का सगा भाई है। बेलदार असलम पर लोकायुक्त के यहां छापे में आय से अधिक संपत्ति मिली थी और ईडी ने भी इस पर केस दर्ज किया है।

अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक श्याम दांगी ने बताया कि एहतेशाम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। शासन ने आपत्ति ली थी कि इतना बड़ा आर्थिक घोटाला है और आरोपी अभी तक पुलिस के सामने भी नहीं आया है फरार है। ऐसे में जमानत का लाभ देने पर वह दस्तावेज में गड़बड़ी कर सकता है। सभी तर्क सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी गई है। ( Indore Municipal Corporation scam )

ये खबर भी पढ़िए...एक जुलाई से बदलेंगे मेमू और यात्री ट्रेनों के नंबर, यात्रा शुरू करने से पहले देखें लिस्ट

काकू ने खुद और कर्मचारियों के नाम पर बनाई फर्म

काकू इस घोटाले में बड़ा आरोपी है। उसने खुद अपने नाम से मेट्रो कंस्ट्रक्शन फर्म बनाई, एवन इंटरप्राइजेज में भी शामिल है। वहीं अपने यहां 10-15 हजार रुपए प्रति माह पर काम करने वाले कर्मचारी इमरान खान और मौसम व्यास के नाम पर भी क्रिस्टल और ईश्वर जैसी फर्म बनाकर निगम में घोटाला किया। डायमंढ नाम की फर्म जिसका संचालक जाहिद खान है, वह भी काकू का ही रिश्तेदार है। यह सभी आरोपी तो गिरफ्तार हो चुके है, लेकिन काकू अभी तक फरार है।

मुरलीधरन जेल में ही रहेगा

निगम के लेखा बाबू मुरलीधरन भी इस घोटाले में आरोपी है और जेल में बंद है, लेकिन इसकी हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। यह जमानत केवल पुराने 28 फाइलों के फर्जी भुगतान को लेकर हुई है। बाद में पुलिस ने ट्रेचिंग ग्राउंड के करीब साढ़े चार करोड़ के घोटाले में भी इसे आरोपी बनाया हुआ है। इस केस में अभी इसकी जमानत नहीं हुई है, इसलिए अभी जेल में ही रहेगा। मुरलीधरन ने इस केस में भी जमानत के लिए आवेदन स्पेशल कोर्ट में लगा दिया है, लेकिन अभी इसकी सुनवाई नहीं हुई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Municipal Corporation scam
  • इंदौर नगर निगम घोटाला
  • इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला
  • काकू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं