mouse2
इंदौर के MY हॉस्पिटल में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतरे, प्रबंधन बोला, 5 साल पहले करवाया था पेस्ट कंट्रोल
Vishwanath Singh | Sept 01, 2025, 19:26 IST
Sourabh522
एमवाय अस्पताल में दोनों नवजात का जन्म हालही में हुआ था। जन्म लेने के बाद उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें NICU में भर्ती किया गया था। रविवार को पहले नवजात पर चूहे ने हमला किया।
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सरकारी अस्पताल इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) हॉस्पिटल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में चूहों ने दो नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए। यह घटना रविवार और सोमवार को लगातार दो दिनों में हुई है।
घटना के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन तत्काल मौके पर पहुंचा तो वहां पर रखे गए नवजात बच्चों के आसपास चूहे दौड़ लगाते मिले। वहीं, जिम्मेदारों ने भी इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने तो और भी ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एमवाय अस्पताल में चूहें की भरमार है उसके बावजूद 5 साल से पेस्ट कंट्रोल करवाया ही नहीं गया है।
एमवाय अस्पताल में दोनों नवजात का जन्म हालही में हुआ था। जन्म लेने के बाद उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें NICU में भर्ती किया गया था। रविवार को पहले नवजात पर चूहे ने हमला किया। डॉक्टरों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बच्चे का इलाज कर दिया। हालांकि सोमवार को एक बार फिर एक अन्य बच्चे के हाथ को चूहा कुतर गया। इसमें अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
अस्पताल स्टाफ ने बताया कि NICU में एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय है, जिसे देखकर स्टाफ भी सहम जाते हैं। लगातार हुई घटनाओं के बाद प्रबंधन ने आपात बैठक कर बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, NICU में चूहों की आवाजाही रोकने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
एमवाय अस्पताल के डॉ. लाहोटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल और आसपास चूहों की भरमार है। दोनों नवजातों का इलाज चल रहा है और विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टाफ को अलर्ट रहने और NICU में चूहों की एंट्री ना हो पाए इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव, जो वर्तमान में भोपाल में हैं, ने कहा अस्पताल में पांच साल पहले पेस्ट कंट्रोल कराया गया था। उसके बाद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। मरीजों के परिजन अक्सर खाद्य सामग्री वार्ड तक ले आते हैं, जिसकी वजह से चूहों की संख्या बढ़ गई है। इस पर जल्द ही नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। फिलहाल परिजनों को जानकारी नहीं दी गई है ताकि घबराहट न फैले, लेकिन सभी नवजातों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज में अंदरूनी कलह... चंडोक का इस्तीफा, हेड गर्ल ने लगाए सनसनीखेज आरोप, खुले खत में कई खुलासे
प्रबंधन ने घटना की सूचना फिलहाल परिजनों को नहीं दी है, लेकिन अस्पताल में लगातार हो रही घटनाओं से स्टाफ और अन्य मरीजों में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल में एवजियों के बगैर अनुमति घुसने और मरीजों का इलाज करने का मामला सामने आया था।
घटना के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन तत्काल मौके पर पहुंचा तो वहां पर रखे गए नवजात बच्चों के आसपास चूहे दौड़ लगाते मिले। वहीं, जिम्मेदारों ने भी इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने तो और भी ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एमवाय अस्पताल में चूहें की भरमार है उसके बावजूद 5 साल से पेस्ट कंट्रोल करवाया ही नहीं गया है।
अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही
स्टाफ भी सहमा, NICU में घूमता दिखा बड़ा चूहा
वरिष्ठ डॉक्टरों को दी गई जानकारी
घटना के तुरंत बाद स्टाफ ने वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलाया। सीनियर डॉक्टर्स ने बच्चों की जांच की और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एचओडी डॉ. ब्रजेश लाहोटी को दी, जो इस समय अवकाश पर हैं। उन्होंने फोन पर निर्देश दिए और अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को स्थिति से अवगत कराया।
अस्पताल में है चूहों की भरमार
सुपरिटेंडेंट बोले, 5 साल से नहीं हुआ पेस्ट कंट्रोल
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज में अंदरूनी कलह... चंडोक का इस्तीफा, हेड गर्ल ने लगाए सनसनीखेज आरोप, खुले खत में कई खुलासे
परिजनों को जानकारी नहीं
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, बढ़ी खरीददारी
By
मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
By VINAY VERMA
इंदौर-भोपाल-उज्जैन बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र: 2047 तक 20 लाख नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य, सीएम यादव ने बताया पूरा प्लान
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
By Ramanand Tiwari
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
By Ramanand Tiwari