नगर निगम के बजट पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- अधिकांश निगमों में वेतन बांटने में जा रहा पैसा
Sanjay Gupta | Apr 03, 2025, 14:00 IST
indore budget
इंदौर नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को बजट पेश किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर नगर निगम को जनता की भागीदारी से 1000 करोड़ रुपए का टैक्स मिला है।
इंदौर नगर निगम परिषद की बैठक में गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट पेश किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इसमें पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर जनता की भागीदारी के चलते इंदौर नगर निगम को 1000 करोड़ रुपए का टैक्स मिला है, जो एमपी में आज तक किसी भी निगम को नहीं मिला। सभी की हालत ये है कि सरकार से आए पैसों से तनख्वाह बंटती है। लेकिन इंदौर को अब इसकी चिंता की जरूरत नहीं, उनके पास पर्याप्त राशि है और वह दिल्ली, भोपाल से आई राशि से विकास के काम कर सकती है।
महापौर रहते हुए अपने कामों को भी उन्होंन याद किया और कहा कि मैं 1983 में पार्षद रहा और फिर महापौर और कई पदों पर आया लेकिन सबसे ज्यादा काम का आनंद महापौर के रूप में ही आया। इसलिए खूब काम कीजिए। नेत प्रतिपक्ष को भी बधाई, आज सभी मिलकर अच्छी तरह से परिषद को चला रहे हैं। अब मिलकर इंदौर को नंबर वन सफाई के बाद पर्यावरण और स्वास्थय में भी बनाना है। इसे देश का नंबर वन शहर बनाना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूरी नगर निगम बढ़िया काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: इंदौर निगमायुक्त की फटकार से पत्नी को मिली अनुकंपा नौकरी, अब आ गया नया मोड़
यह भी पढ़ें: Indore Registry : इंदौर में महिलाएं ऐसे बनीं 6300 करोड़ की मालकिन
thesootr links
जमकर कर्ज लो और काम करो
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जरूरत के अनुसार खूब कर्ज लीजिए और खूब काम करिए। अब निगम इंदौर की पेइंग कैपिसिटी है। नगर निगम सतत चलता है यहां समस्याएं खत्म नहीं होती हैं, एक समस्या खत्म होगी तो जनता की दूसरी समस्या आ जाएगी।
मजा सबसे ज्यादा महापौर पद में आया: विजयवर्गीय
यह भी पढ़ें: इंदौर निगमायुक्त की फटकार से पत्नी को मिली अनुकंपा नौकरी, अब आ गया नया मोड़
यह भी पढ़ें: Indore Registry : इंदौर में महिलाएं ऐसे बनीं 6300 करोड़ की मालकिन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari