ED ने नगर निगम का फर्जी बिल घोटाला 103 करोड़ का पाया, 20 हजार पन्नों का चालान पेश
Sanjay Gupta | Jul 27, 2026, 22:16 IST
indore-nagar-nigam-fake-bill-scam-ed
इंदौर नगर निगम में सामने आए फर्जी बिल घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। यह चालान 20 हजार से ज्यादा पन्नों का है। ईडी ने अपनी जांच में 103.42 करोड़ रुपए का घोटाला पाया।
Indore. इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच हो गई है। इस केस में स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। यह चालान 20 हजार से ज्यादा पन्नों का है। ईडी ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में 32 आरोपी बनाए गए हैं।
आरोपियों में ठेकेदार, नगर निगम के अधिकारी, लोकल फंड ऑडिट और रेजिडेंट ऑडिट कार्यालय के अधिकारी तथा निजी व्यक्ति शामिल हैं। इन्होंने अपराध की आय को छिपाने, अपने पास रखने, उसे ट्रांसफर और उसका उपयोग करने में सहायता की। इसमें मुख्य आरोपी निगम के इंजीनियर अभय सिंह राठौर रहे हैं। इंदौर एमजी रोड थाने में हुई एफआईआर के बाद यह केस ईडी ने हाथ में लिया था और मनी लाण्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
ईडी की जांच में पता चला कि विभिन्न आरोपी ठेकेदार फर्मों ने निगम के अधिकारियों और आडिट, लेखा कार्यालय के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके जाली कार्य-आदेश फाइलें और फर्जी बिल तैयार किए। इससे निगम के खजाने से लगभग 103.42 करोड़ रुपए की धनराशि का गबन किया गया। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को नकद में निकाला गया। इसके बाद ठेकेदारों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य लाभार्थियों ने आपस में बांट लिया।
जांच के दौरान, ईडी ने 5 व 6 अगस्त 2024 को 20 परिसरों पर छापे मारे थे। इसमें नकदी, बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, डीमैट होल्डिंग्स और म्यूचुअल फंड सहित लगभग 22.04 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त/फ्रीज की गई। साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए। साथ ही ईडी ने 37.14 करोड़ रुपए मूल्य की 52 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया।
जांच के दौरान, ईडी ने घोटाले के कथित सरगना अभय सिंह राठौर को मोहम्मद जाकिर और राहुल बदेरा के साथ पीएमएलए, 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया। यह इस घोटाले में केंद्रीय भूमिका में पाए गए। स्पेशल कोर्ट ने आरोपी व्यक्तियों को नोटिस/समन जारी कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए लिस्ट किया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
ED की जांच में खुलासा: सालों से हो रहा इंदौर निगम में फर्जी बिल घोटाला, 125.75 करोड़ के फर्जी बिल
इंदौर नगर निगम का फर्जी बिल घोटाला 500 करोड़ का, तीन निगमायुक्तों के समय ड्रेनेज विभाग में खेल होने के आरोप
इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला कर कमाए काली कमाई से 1.18 करोड़ जमा करने की शर्त पर काकू ले आया जमानत, उसके कर्मचारी जेल में ही
इंदौर नगर निगम 150 करोड़ फर्जी बिल घोटाला, कोर्ट में पेश हो रहे चालान, इंदौर से भोपाल तक मंत्री, महापौर, अधिकारी सभी ने साधी चुप्पी
आरोपियों में यह सब हैं
ईडी को जांच में यह मिला
ईडी ने छापे भी मारे थे
जांच में यह सभी आरोपी
यह खबरें भी पढ़ें...
ED की जांच में खुलासा: सालों से हो रहा इंदौर निगम में फर्जी बिल घोटाला, 125.75 करोड़ के फर्जी बिल
इंदौर नगर निगम का फर्जी बिल घोटाला 500 करोड़ का, तीन निगमायुक्तों के समय ड्रेनेज विभाग में खेल होने के आरोप
इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला कर कमाए काली कमाई से 1.18 करोड़ जमा करने की शर्त पर काकू ले आया जमानत, उसके कर्मचारी जेल में ही
इंदौर नगर निगम 150 करोड़ फर्जी बिल घोटाला, कोर्ट में पेश हो रहे चालान, इंदौर से भोपाल तक मंत्री, महापौर, अधिकारी सभी ने साधी चुप्पी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava