इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच

Sanjay Gupta | Feb 10, 2026, 17:07 IST
Share
Assets worth Rs 1 crore attached in ED of Assistant Revenue Officer Rajesh Parmar
Photograph: (the sootr)

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की संपत्ति पर ईडी ने 1.06 करोड़ की कार्रवाई की। उन पर भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग का आरोप है।

INDORE. इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार पर ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी (ED) इंदौर का भी एक्शन हो गया है। ईडी ने परमार की एक करोड़ 6 लाख की संपत्ति को अटैच किया है। उन पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक कमाई के आरोप है।

ईडी ने यह बताया

ईडी ने बताया कि इंदौर के सब रीजनल कार्यालय ने यह एक्शन लिया गया है। मनी लाण्ड्रिंग एक्ट के तहत परमार पर यह केस दर्ज किया गया था। परमार और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज 1.06 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है। इसमे एक मकान, एक भूखंड, एक फ्लैट और कृषि भूमि शामिल है।

यह खबरेंं भी पढ़ें..

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो साल की बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत, कुल 35 हो गई

इंदौर में पुलिसकर्मी ही लूट में शामिल, दो सिपाही और बदमाशों ने मिलकर 6 लाख लूटे

ईओडब्ल्यू ने एक साल पहले किया था केस

ई़ओडब्ल्यू इंदौर ने एक साल पहले फरवरी 2025 में परमार पर भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस किया था। इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस मनी लाण्ड्रिंग के तहत लिया और कार्रवाई की। आरोप है कि साल 2007 से 2022 के बीच में 1.66 करोड़ की आय अर्जित की गई जो उनकी विधिक आय से 175 फीसदी से अधिक है। इस कमाई का उपयोग संपत्ति खरीदी में किया गया।

ईओडब्ल्यू की जांच में यह आया था

परमार नगर निगम में बेलदार (मजदूर) में भर्ती होकर सहायक राजस्व अधिकारी बन थे। ईओडब्ल्यू को छापे में कैश, बैंक खाते, लॉकर सहित सोने-चांदी के जेवर मिले थे। लॉकर में 16 लाख रुपए के सोने और 25 हजार रुपए के चांदी के गहने मिले थे। परमार नगर निगम के जोन-16 में एआरओ के पद पर थे।

आरोप है कि वह संपत्ति कर की बकाया राशि को कम दिखाकर बकाया खाता शून्य कर देते थे और इसके बदले कमाई करते थे। वेतन के अनुसार परमार की कुल कमाई 40 लाख रुपए ही होती है।

विदेश यात्राएं की, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी रह चुके

जांच में खुलासा हुआ था कि परमार ने सरकारी नौकरी में रहते हुए पांच बार विदेश यात्रा की है। वो पहले फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी रह चुके हैं। वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने 20 अक्टूबर 2024 को परमार के खिलाफ निगमायुक्त से शिकायत की थी। रुबीना के आरोप थे कि वह दरोगा है, लेकिन प्रभारी एआरओ बन गया है। वह लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

यह खबरेंं भी पढ़ें..

इंदौर में बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, कोर्ट के आदेश पर कुर्की के लिए पहुंचे थे बैंक अधिकारी

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

Tags:
  • ईडी
  • इंदौर नगर निगम
  • भ्रष्टाचार
  • ईओडब्ल्यू
  • राजेश परमार
  • मनी लाण्ड्रिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज