इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर

Sanjay Gupta | Jul 30, 2026, 12:47 IST
Share
इंदौर नगर निगम, क्षितिज सिंघल
इंदौर नगर निगम, क्षितिज सिंघल

इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, लेकिन क्या यहां कचरा वाहनों को ड्राइवर शराब पीकर चलाते हैं? ऐसी शिकायतें नगर निगम को लगातार मिल रही थीं। इसके बाद निगम ने अब 60 ब्रेथ एनालाइजर मशीनें खरीदी हैं। ड्राइवर की जांच होगी।

देश में सफाई में सिरमौर इंदौर में अब कचरा वाहन को कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में नहीं चलाएगा। निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ड्राइवर शराब के नशे में ही यह वाहन चलाते हैं। इससे आए दिन एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। इसके बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने 60 ब्रेथ एनालाइजरों की खरीदी कराई है। इससे ड्राइवर की जांच की जाएगी।

indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer
indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer

पहले मारो फूंक, फिर चलाओ गाड़ी

इंदौर शहर के 22 जोन के 85 वार्ड में 1,400 कचरा कलेक्शन गाड़ियां चलती हैं। इन्हें चलाने के लिए ढाई हजार ड्राइवर नियुक्त हैं। कई बार ऐसे भी मामले सामने आए जब ड्राइवर शराब पिए हुए थे, जिससे निगम की छवि धूमिल हुई

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के मुताबिक, अब ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कर्मचारियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। ड्यूटी के दौरान शराब पिए हुए पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

साथ ही कचरा वाहनों में जो सफाई कर्मचारी कचरा कलेक्शन अथवा गाड़ी चलाने के काम में लगाए गए हैं, उनकी भी ब्रेथ एनालाइजर से जांच जरूरी होगी।

indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer
indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer

इस तरह लागू होगी योजना

अभी यह पहल पायलट प्रोजेक्ट के तहत की गई है। इसके बाद इसे जल्द ही शहर के सभी जनरल कार्यालयों में लागू कर दिया जाएगा।

हाल ही में बॉम्बे अस्पताल (बॉम्बे अस्पताल इंदौर) चौराहे पर एक नगर निगम का कर्मचारी डस्टबिन के पास शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था। द्वारकापुरी थाने में भी नगर निगम के कर्मचारियों ने शराब पीकर हंगामा किया था। वार्ड 28 का दरोगा ड्यूटी के दौरान ही शराब पीता हुआ पाया गया था। आईएएस क्षितिज सिंघल

indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer
indore-nagar-nigam-vehicle-breath-analyzer

ये खबरें भी पढ़िए।

भोपाल में बालकनी से कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना, नगर निगम भेजेगा नोटिस

कचरे में फेंका 2 किलो चांदी का कलश, सफाईकर्मियों ने सैकड़ों टन मलबे से खोज निकाला

इंदौर न्यूज: इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस

कचरा बनेगा कमाई का जरिया: अब कचरे से बनेगी गैस, चमकेंगे प्रदेश के 8 बड़े शहर

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
  • बॉम्बे अस्पताल इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच