इंदौर में बद्रीनाथ, मथुरा, ओडिशा से लौटे लोग CORONA पॉजिटिव, 7 नए मामले आए
Vishwanath Singh | Jun 05, 2025, 11:01 IST
The Sootr
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की दो नई सब-लाइनें (XFG और LF.7.9) पाई गई हैं। पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) द्वारा की गई जीनोम सीक्वेंसिंग में इंदौर के 7 संक्रमित मरीजों के सैंपल में ये वैरिएंट मिले।
इंदौर में कोरोना के लक्षण अब बढ़ने लगे हैं। हालांकि, इसकी संख्या अभी भी ज्यादा नहीं है। बुधवार को कोविड-19 के 7 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 25 मरीज इंदौर के हैं और 8 अन्य जिलों से हैं। वर्तमान में शहर में 17 मरीज एक्टिव (सक्रिय) हैं। इनमें अहम बात यह है कि जो नए मरीज मिले हैं उनमें ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट्स की पुष्टि हुई है।
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की दो नई सब-लाइनें (XFG और LF.7.9) पाई गई हैं। पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) द्वारा की गई जीनोम सीक्वेंसिंग में इंदौर के 7 संक्रमित मरीजों के सैंपल में ये वैरिएंट मिले। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज को मिली रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 5 मरीजों में XFG और 2 मरीजों में LF.7.9 पाया गया, जो कि ओमिक्रॉन (BA.2 जैसी) फैमिली का हिस्सा हैं।
जिन लोगों में काेरोना के लक्ष्ण देखने को मिले हैं। इनमें से केवल कुछ ही मरीजों को डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी, क्योंकि अधिकतर मरीजों में सिर्फ खांसी और सर्दी जैसे हल्के लक्षण पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि जिन मरीजों ने होम आइसोलेशन में एक सप्ताह पूरा कर लिया है और अब उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में वे अब घर से बाहर निकल पाएंगे। ऐसे मरीजों को दोबारा कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।
नए मरीजों में 43 वर्षीय महिला (मथुरा से लौटी), 48 वर्षीय महिला (बद्रीनाथ से लौटी), 69 वर्षीय महिला (केरल से लौटी), 36 वर्षीय पुरुष (रायपुर से लौटा), और 29 वर्षीय पुरुष (ओडिशा से लौटा) शामिल हैं। दो मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर मरीजों को हल्के लक्षण हैं और वे निजी लैब में जांच कराने के बाद होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं। संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और सिर्फ लक्षण वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...महंत से मुख्यमंत्री तक: कैसे अजय सिंह से यूपी के सीएम बने योगी, जानें
सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया, “सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनकी हालत स्थिर है। हमारी टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वेरिएंट की पहचान के लिए सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।”
यह खबर भी पढ़ें...Ladli Behna Yojana : लड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस, CM मोहन ने किया एलान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 33 मरीजों में से 15 लोग ठीक होकर होम आइसोलेशन से बाहर आ चुके हैं। गाइडलाइन के अनुसार, जो मरीज सात दिन होम आइसोलेशन में रहते हैं और लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आता, उन्हें छुट्टी दी जाती है।
यह खबर भी पढ़ें...IPS पत्नी की शिकायत के बाद बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह हटाए गए, शिवराज सिंह ने लगाई थी डांट
डॉक्टरों ने बताया कि जिन मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं और जो सिर्फ संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं, उन्हें कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें...लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार 2 दिन से लापता, मॉर्निंग वॉक पर निकले फिर नहीं लौटे
ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट्स की पुष्टि
ज्यादातर मरीजों को हल्के लक्षण
जिन्हें लक्षण नहीं, वे अब निकल सकते हैं बाहर
इन स्थानों से लौटे मरीज
घर पर इलाज, लक्षण हल्के
यह खबर भी पढ़ें...महंत से मुख्यमंत्री तक: कैसे अजय सिंह से यूपी के सीएम बने योगी, जानें
सभी मरीज स्थिर, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे
यह खबर भी पढ़ें...Ladli Behna Yojana : लड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस, CM मोहन ने किया एलान
अब तक 15 मरीज ठीक होकर आइसोलेशन से बाहर
यह खबर भी पढ़ें...IPS पत्नी की शिकायत के बाद बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह हटाए गए, शिवराज सिंह ने लगाई थी डांट
बिना लक्षण वालों को टेस्ट की जरूरत नहीं
यह खबर भी पढ़ें...लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार 2 दिन से लापता, मॉर्निंग वॉक पर निकले फिर नहीं लौटे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava