पति ने क्यों काटे नींद में पत्नी के बाल , जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नई नवेली दुल्हन पर अत्याचार का मामला सामने आया है। दरअसल नई नवेली दुल्हन के पति ने साड़ी में आग लगाकर उसकी पीठ जला दी है। साथ ही उसे नींद की गोली देकर उसके बाल काट दिए हैं।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
DOLLY of STYLESHE
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इंदौर में एक महिला की शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था और उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि वो मजबूरन शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ  मारपीट करने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है। इसी के साथ उसने बताया कि उसका पति नींद की गोली खिलाकर उसके बाल काट दिये। साथ ही उसे जलाने की कोशिश भी की थी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार  एक महीने पहले शादी हुई नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाना द्वारकापुरी में शिकायत की है कि पिछले 1 महीने में पति और ससुराल पक्ष वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। इस शिकायत के आधार पर थाना द्वारकापुरी में दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में पुलिस से मुकदमा दर्ज किया है।

शादी के कुछ दिन बाद थाना पहुंची महिला

जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी थाना में नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 25 दिन हुए है। उसने पुलिस से कहा कि मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरे बाल भी काट दिए है। मेरे पति सुजीत ने मुझे नींद की गोली खिला कर मेरे बाल काट दिए। मेरे शरीर को जला दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बहुत बुरा किया गया है और बुरी तरह से उसके शरीर को दागा भी गया  है।

किसने कराई थी शादी

पीड़िता अंजली ने बताया कि उसकी मां नहीं होने के कारण उसकी शादी उसके रिश्तेदार ने कराई थी। उसका पति सुजीत मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मारपीट में उसके घर वाले भी उसका साथ देते हैं। नव विवाहिता के थाने में केस दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई है, जो हर पहलू पर बारीकी से जांच करेगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की करेगी। 

thesootr links

इंदौर