श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया
Sanjay Gupta | Oct 30, 2024, 12:54 IST
gurusingh sabha election
विवादों के बीच सिख समाज में इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के 3 नवंबर को हो रहे चुनाव को लेकर फिर दो याचिका छुट्टियों के दौरान लगीं। दायर इन अपीलों में मतदाता सूची पर सवाल उठाए गए।
विवादों के बीच सिख समाज में इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के 3 नवंबर को हो रहे चुनाव को लेकर फिर दो याचिका छुट्टियों के दौरान लगीं। दायर इन अपीलों में मतदाता सूची पर सवाल उठाए गए। इन नई दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट इंदौर ने भारी नाराजगी जाहिर की और कहा कि चुनाव ने हाईकोर्ट का बहुत कीमती समय बर्बाद किया है।
जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस विनय सराफ की डबल बैंच ने इस मामले में सीधा आदेश दिया कि चुनाव 11 हजार 687 मतदाता सूची पर ही होंगे और यह 3 नवंबर को होंगे। नया कोई चुनाव कार्यक्रम लागू नहीं किया जाएगा। बेंच ने यहां तक कहा कि अपील करने वाले मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया व मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी) का आचरण उचित नहीं रहा। इन्होंने फर्म्स एंड सोसायटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर चुनाव को स्थगित कर दिया। वहीं असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने भी मतदाता सूची को लेकर चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर फिर से विवाद को खोल दिया। जो याचिका दायर करने का भी कारण बना। इन सभी से हाईकोर्ट का बहुत कीमती समय बर्बाद हुआ है।
इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव 3 नवंबर को कराने के आदेश
इन चुनाव को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में कुल सात याचिकाएं दायर हुई थीं, जिसमें पांच रिट पिटीशन थी और दो रिट अपील थी। हाईकोर्ट इन सभी का निराकरण कर चुका है और अब चुनाव रोकने की कोई वजह नहीं है। यह याचिका इस आधार पर लगी थी कि फरवरी 2024 में बनी मतदाता सूची में याचिकाकर्ताओं के नाम नहीं है। मतदाता सूची शुद्ध नहीं है। इस पर दावे-आपत्ति का निराकरण नहीं हुआ है। लेकिन हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए चुनाव 3 नवंबर का वोटिंग शेड्यूल ही जारी रहने के आदेश फिर से दे दिए हैं।
11 हजार 687 की सूची पर ही चुनाव
इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव 3 नवंबर को कराने के आदेश
कुल सात याचिकाएं लगीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj