एमपी SIR में मतदाता संख्या से इंदौर नंबर 1, प्रतिशत में अशोकनगर में 94 फीसदी काम पूरा
INDORE. मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण और डिजिटलीकरण का काम SIR के तहत चल रहा है। अब तक 77 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यानी 5.70 करोड़ मतदाताओं में से 4.42 करोड़ के सर्वे और डिजिटलीकरण का काम हो चुका है।
प्रपत्र के चलते शुरुआत धीमी हुई। इसके बाद चुनाव आयोग के जरिए कलेक्टर तक पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके चलते इसमें तेजी पकड़ ली है। प्रतिशत के हिसाब से इंदौर अभी भी नीचे से दूसरे नंबर पर है। वहीं, मतदाता संख्या के लिहाज से उसने पूरे एमपी में सभी को पीछे कर दिया है।
इंदौर ने सबसे ज्यादा किया काम
ये खबर भी पढ़िए...कैबिनेट में घिरे डिप्टी सीएम देवड़ा, आर्थिक मोर्चे पर सवालों की बौछार
अशोकनगर, बैतूल और सीहोर यहां आगे
वहीं, प्रतिशत के हिसाब से देखें तो एमपी में अशोकनगर जिला अपना 100 फीसदी काम पूरा करने की कगार पर है। यहां 94 फीसदी काम हो चुका है। इसके बाद बैतूल में 90.56 फीसदी और सीहोर में 90.25 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, 50 फीसदी से कम काम में केवल अब भोपाल है।
इंदौर में एसआईआर की खबर पर एक नजर...
|
ये खबर भी पढ़िए...MP News. वीआईटी कॉलेज में फूंके वाहन, कैंपस में पीलिया फैलने पर भड़के थे छात्र
इंदौर में ग्रामीण विधानसभाएं आगे
इंदौर जिले में सबसे आगे ग्रामीण विधानसभाएं हैं। सांवेर में करीब 72 फीसदी काम हो चुका है, तो वहीं देपालपुर में 65 और महू में 62 फीसदी। सबसे पीछे अभी विधानसभा दो है। यहां 39 फीसदी काम हुआ है।
इसके बाद विधानसभा चार में 41 फीसदी, इंदौर एक में करीब 43 फीसदी, राउ और इंदौर पांच में करीब 44-44 फीसदी, और इंदौर तीन में करीब 47 फीसदी काम हो चुका है।
रात को एप तेज चलता है, जाग रहे अधिकारी
चुनाव आयोग के एप पर सभी फार्म अपलोड करना है। इसके लिए सभी एसडीएम ने अपने जिम्मे की विधानसभा में ऑपरेटर बैठाए हुए हैं। एप रात में बेहतर चलता है, ऐसे में एसडीएम, तहसीलदार रात भर जागकर इन्हें अपलोड कराने का काम कर रहे हैं।
क्योंकि अपलोड के लिए बीएलओ के ओटीपी लगते हैं, इसलिए रात में वह भी जाग रहे हैं। साथ ही, ऑपरेटर को ओटीपी बताकर फार्म भरवा रहे हैं। इसके चलते जिला प्रशासन ने बाकी काम लगभग ठप कर दिए हैं। दिन-रात सभी SIR के लिए भिड़े हुए हैं।