इंदौर के फिनिक्स मॉल में करणी सेना उपाध्यक्ष को धोती पहनकर जाने से रोका, तो 15 पहुंचे

Vishwanath Singh | Mar 30, 2025, 15:49 IST
The Sootr
देवास निवासी करणी सेना जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर पिछले दिनों फीनिक्स मॉल शॉपिंग के लिए धोती पहनकर गए थे। यहां पर जब वे मॉल में दाखिल हुए तो काफी सारे लोग उनसे मिलने व हाथ मिलाने के लिए आने लगे।

इंदौर के फीनिक्स मॉल में पिछले दिनों करणी सेना देवास के जिला उपाध्यक्ष धोती पहनकर पहुंच गए। इस पर लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। यह देख मॉल का सिक्योरिटी स्टाफ वहां पर पहुंच गया और उनसे विवाद करने लगा और धोती में मॉल में जाने से रोक दिया। फिर क्या था, अगले ही दिन वे अपने साथ 15 और साथियों को धोती पहनाकर मॉल में पहुंच गए।



धोती पहनकर पहुंचे मॉल, तो लोग लेने लगे सेल्फी

देवास निवासी करणी सेना जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर पिछले दिनों फीनिक्स मॉल शॉपिंग के लिए धोती पहनकर गए थे। यहां पर जब वे मॉल में दाखिल हुए तो काफी सारे लोग उनसे मिलने व हाथ मिलाने के लिए आने लगे। इस दौरान कुछ लोग उनके साथ फोटो व सेल्फी भी लेने लगे। यह देख वहां पर मॉल का सिक्योरिटी स्टाफ आ गया और उन्हें धोती उतारकर आने का कहने लगा।



यह खबर भी पढ़ें... इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला



सिक्योरिटी स्टाफ बोला, आप धोती पहनकर नहीं आ सकते

विजय ने बताया कि उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने यह कहकर रोक दिया कि सर, धोती पहनकर अंदर आने की अनुमति नहीं है। इस पर उन्होंने जब कारण पूछा तो बोले कि आप धोती पहनकर आए हैं, इसलिए लोग आपके साथ फोटो व वीडियो ले रहे हैं। आप ऐसे मॉल में नहीं आ सकते। आपको अंदर आना है तो फिर धोती उतारकर आना होगा। इस पर विजय का कहना था कि मैं हिंदुत्व का कट्टर समर्थक हूं और अधिकतर धोती ही पहनता हूं। यह मुझे सनातन धर्म की याद दिलाती है। वैसे भी मैं लोगों के पास नहीं जा रहा हूं। लोग मेरे पास आ रहे हैं। उन्होंने मॉल के कर्मचारी से यह भी कहा कि वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और इस वीडियो को वे शेयर करेंगे।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें... अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा





सिक्योरिटी ऑफिसर बोले, फोन बंद कीजिए

यह खबर भी पढ़ें... 56 दुकान, मेघदूत चौपाटी पर अश्लील कपड़ों में घूमने वाली युवती के खिलाफ हिंदू संगठन, युवती की चुनौती यहां रहती हूं आ जाएं मिलने



वीडियो शेयर किया तो काफी लोगों ने किए कमेंट

3f1a92a0-ca0


घटना के बाद जब उन्होंने उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया तो काफी सारे लोगों ने उस पर कमेंट किए। विजय ने बताया कि वह वीडियो देखकर उनके पास हिंदरक्षक संगठन के एकलकव्य सिंह गौड़ का भी फोन आया और उन्होंने घटना की जानकारी ली। इस पर उन्होंने कहा भी कि अगर आपको धोती पहनकर जाने से रोका जा रहा है तो फिर मैं चलता हूं साथ में। इस पर विजय ने कहा कि मैं दोबारा धोती पहनकर मॉल में जाऊंगा और अगर उन्हें रोका गया तो वे इसकी जानकारी उन्हें देंगे।



यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन



15 लोग पहुंच गए धोती पहनकर

उन्होंने बताया कि उक्त घटना के एक दिन बाद वे अपने 15 साथियों के साथ धोती पहनकर वापस फीनिक्स मॉल में पहुंचे। इस दौरान सभी 15 लोग धोती पहने हुए थे। यहां पर वे सभी पूरे मॉल में घूमे। इस दौरान भी उनके पास बड़ी संख्या में लोग फोटो और वीडियो के लिए पहुंच गए। विजय ने बताया कि वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और काफी सारे लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में जब वे बाहर जाते हैं तो लोग उनसे मिलने आ जाते हैं। उस दिन भी यही हुआ और सिक्योरिटी स्टाफ ने बवाल खड़ा कर दिया।



the sootr

मॉल ने विवाद करने वाले कर्मचारी को हटाया



दूसरी बार जब वे मॉल पहुंचे तो उन्होंने विवाद करने वाले कर्मचारी के बारे में जानकारी भी ली, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर वे मॉल के कार्यालय में भी गए तो उन्हें पता चला कि उस कर्मचारी को कुछ दिन के लिए हटा दिया गया है। जब उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि उस दिन कर्मचारी ने उन्हें धोती पहनकर आने से रोका था, तो उस घटना से मैनेजमेंट उससे नाराज था।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • Karni Sena
  • करणी सेना
  • Hindu
  • धोती-कुर्ते
  • dhoti kurta