इंदौर में त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: संयोगितागंज टीआई हटाए गए, 17 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Vishwanath Singh | Updated:
Share
indore police action news
indore police action news

इंदौर पुलिस महकमे में त्योहारों से पहले सख्त कार्रवाई की गई है। गैरहाजिरी, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर अफसरों ने कड़ा रुख अपनाया है।

इंदौर के पुलिस महकमे में त्योहारों से पहले सख्ती शुरू हो गई है। गैरहाजिरी, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को लेकर अफसरों ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के जरिए सीपी ने यह संदेश दिया है कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें एक टीआई को थाने से हटाया गया है तो 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।

यह है पूरा मामला

आगामी त्योहारों और मुहर्रम को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में गैरहाजिर रहना संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल को भारी पड़ गया। डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना प्रभारी पद से हटाकर केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर हुई बैठक के बाद की गई, जिसमें शहर के चारों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और टीआई मौजूद थे।

17 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, कई आरोप लगे

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीसीपी हेड क्वार्टर प्रकाश परिहार ने विभागीय अनियमितता, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में घिरे 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। इनमें 4 सब इंस्पेक्टर, 1 एएसआई और 6 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

लाइन अटैच किए गए अफसर और कर्मचारी

एसआई: राम शाक्य (कनाड़िया), प्रेमसिंह टैगोर (छोटी ग्वालटोली), सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, मुकेश झारिया (खजराना)
एएसआई: प्रदीप बर्वे

हेड कांस्टेबल: अतुल शर्मा (लसूड़िया), जितेंद्र सेन (एसीपी कार्यालय विजय नगर), अनिल बिसेन (प्रोड्रम), लक्ष्मण वास्कले (भंवरकुआं), प्रवीण पंवार (विजय नगर), विजय चौहान (द्वारकापुरी), श्याम जाट (पलासिया), कुलदीप (विजय नगर), अर्पिता (सेंट्रल कोतवाली), पप्पू परमार (एसीपी परदेशीपुरा कार्यालय), अशोक दांगी (डीसीपी जोन 4 कार्यालय), जगदीश दांगी (हीरानगर)।

खबर यह भी...इंदौर के बायपास पर दो तरफ के वाहनों से नहीं, ब्रिज के कारण लगा था जाम, NHAI ने फिर झूठ बोला

दो टीआई को चेतावनी

मीटिंग में देर से पहुंचने पर पलासिया टीआई मनीष मिश्रा को भी डीसीपी ने फटकार लगाई और उन्हें कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। हालांकि टीआई मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे मीटिंग में समय से पहले ही पहुंचे थे। वहीं, एरोड्रम टीआई को हाल ही में हुई गोलीकांड की जांच में ढिलाई को लेकर सख्त चेतावनी दी गई और निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पुलिस मुख्यालय मप्र | MP Police | मध्य प्रदेश | Indore Police | Indore News | MP News | संयोगितागंज पुलिस

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Police
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • संयोगितागंज पुलिस
  • पुलिस मुख्यालय मप्र
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर