बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी को पुलिस थाने में पीटा, एरोड्रम TI सहित सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
Sanjay Gupta | Oct 10, 2026, 11:30 IST
इंदौर में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी को थाने में पुलिस ने पीटा
इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी के साथ थाने में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एरोड्रम थाने में पुलिसकर्मियों ने पुजारी पंडित जयदीप दुबे और एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए। देर रात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव कर दिया
मामला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक भी पहुंचा। इसके बाद एरोड्रम टीआई समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पंडित जयदीप दुबे का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला को फोन कर मदद मांगी। विधायक ने एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह को फोन किया। टीआई ने विधायक से कहा कि पंडित दुबे को थाने भेज दीजिए, मामला देख लेंगे। इसके बाद शाम को पंडित दुबे एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंचे।
पंडित जयदीप दुबे और बीजेपी कार्यकर्ता पंकज चौबे एरोड्रम थाने पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों को थाने में ही बैठाकर रखा गया। जब इसकी खबर विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली तो वे नाराज हो गए। रात करीब 11 बजे सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता थाने के बाहर पहुंच गए।
इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने टीआई और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने के सीसीटीवी फुटेज देखे और पूरे मामले की जानकारी ली। शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों की गलती सामने आई। इसके बाद एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
यह हुआ विवाद
लेकिन थाने में पुलिसकर्मियों ने पीट डाला
थाना घेरा, कार्रवाई की मांग
जयपुर में 25 मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, जगतपुरा से रिंग रोड तक रास्ता होगा आसान
By Ashish Bhardwaj
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट
By Kaushiki
मैथ्स का सवाल नहीं बता पाई 8 साल की बच्ची, राज्यपाल के हाथों सम्मानित शिक्षक ने बरसाए थप्पड़, विभाग ने बैठाई जांच
By VINAY VERMA
भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर हुआ सस्ता: नवरात्र से टिकट पर मिलेगी 25% की अलग से छूट, यात्रियों की होगी बचत
By Sourabh Bhatnagar
IGKV Admission 2026: बीएससी एग्रीकल्चर की खाली सीटों पर काउंसिलिंग शुरू, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन
By Harrison Masih