इंदौर पुलिस ने आर्म एक्ट में केस बनाया, जब्ती से लेकर साक्षी तक में की चूक, आरोपी बरी

Sanjay Gupta | Jun 21, 2025, 12:49 IST
Share
indore-police-case-arm-act
indore-police-case-arm-act

इंदौर पुलिस से आर्म एक्ट के तहत आरोप लगाए गए नरेंद्र प्रजापत को कानूनी चूकों के कारण जिला कोर्ट से बरी किया गया। साक्षी और जब्ती प्रक्रिया में भारी चूक सामने आई।

इंदौर पुलिस केस बनाने में कई तरह की कानूनी चूक करती है। इसका एक ताजा उदाहरण जिला कोर्ट के एक आदेश से सामने आया है। आर्म एक्ट का केस बनाने में मूल नियमों का ही पालन नहीं किया गया। ना जब्ती ठीक से दिखाई ना मालखाने में रजिस्टर मेंटेन किया। इसके चलते आरोपी जिला कोर्ट से साफ बरी हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस कमिश्नर की बच्चियों को सीख, अपराध को सहन ना करें, परिवार और पुलिस को बताएं

यह है केस...

पुलिस थाना एरोड्रम ने 23 दिसंबर 2012 को नरेंद्र पिता अर्जुन प्रजापत के खिलाफ आर्म एक्ट का केस बनाया। वह संगमनगर बगीचे के पास देसी पिस्टल व दो कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने कोर्ट में केस पेश किया। इसमें पुलिस अधिकारी निहाल के साथ ही साक्षी महेश व अन्य अशोक परमार व ललित जोशी को भी गवाह के तौर पर पेश किया।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस ने 2000 करोड़ की आस्था एजुकेशन में संघवी के कहने पर की FIR, उन्हें HC ने किया बाहर

यह सारी चूक कर गई पुलिस

आरोपी की तरफ से अधिवक्ता केपी माहेशवरी ने जिला कोर्ट ट्रायल में पुलिस से हुई चूक को उजागर किया। गवाहों से प्रति परीक्षण किया। इसमें साक्षी महेश ने आरोपी नरेंद्र को पहचानने से ही इंकार कर दिया। साक्षी महेश ने कहा कि पुलिस ने उनसे इस बारे में कोई पूछताछ नहीं की ना ही बयान लिए।

पुलिस ने जब्त पिस्टल को मालखाने में जमा कराने की बात कही लेकिन रजिस्टर में इंट्री ही नहीं मिली। जब्त सामग्री पर पंचसाक्षी के सामने सील, चिपड़ी भी नहीं लगी। इसके चलते पूरा केस ही संदेहास्पद हो गया। इस पर जिला कोर्ट न्यायाधीश सौरभ गोस्वामी ने आरोप खारिज कर दिए। केस में माहेशवरी के साथ ही प्रतीक माहेशवरी, पवन तिवारी, अमृता सोनकर, पुनीत माहेशवरी, सुनील यादव, सुनील हिरवे अधिवक्ताओं ने भी पैरवी की।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore Police | Indore | न्यायालय | Court | MP News

Tags:
  • MP News
  • Indore Police
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • Court
  • आर्म्स एक्ट
  • न्यायालय
  • कानूनी चूक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि