इंदौर पुलिस के दो जवानों की ड्रग्स तस्कर के साथ गलबहियां करते हुए फोटो, लाइन अटैच

Sanjay Gupta | Feb 09, 2025, 10:50 IST
Share
thesootr
thesootr

कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच इंदौर ने 40 लाख की ड्रग्स तस्करी में तस्कर आमिर गौरी और अयान को पकड़ा था। इस दौरान आमिर के मोबाइल में दो पुलिसकर्मियों के साथ याराना दिखाती हुई फोटो भी मिली।

इंदौर पुलिस अजब है, सच में गजब है। कभी पिट रही है, कभी किसी को बेवजह पीट रही है और गुंडों, तस्करों के साथ याराना हो रहा है। यह याराना वाला कांड तो पहले से ही हुआ था, लेकिन इसे दबा दिया गया क्योंकि खाकी के मान की बात थी। लेकिन कब तक दबता, फोटो बाहर आ गया और फोटो आने के बाद उच्च अधिकारियों को सख्ती दिखानी ही थी, तो दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया।

यह है मामला

कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच इंदौर ने 40 लाख की ड्रग्स तस्करी में तस्कर आमिर गौरी और अयान को पकड़ा था। इस दौरान आमिर के मोबाइल में दो पुलिसकर्मियों के साथ याराना दिखाती हुई फोटो भी मिली। इसमें वह विजयनगर के पुलिसकर्मी कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा के साथ दिखाई दिए। फोटो में तीनों एक साथ सोफे पर बैठे हुए हैं और आमिर गौरी एक पुलिसकर्मी के साथ नजदीकियां साफ देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी इस तस्कर के साथ कई बार पार्टियां भी मना चुके हैं। यह रिश्ता काफी पुराना है, लेकिन इसे दबाया जाता रहा।

इन्हें किया गया लाइन अटैच

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनगर थाने के दोनों सिपाही कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा को लाइन अटैच किया गया है। दोनों का कुख्यात तस्कर आमिर गौरी से कनेक्शन है।

खबर यह भी...

इन्हें किया गया लाइन अटैच

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनगर थाने के दोनों सिपाही कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा को लाइन अटैच किया गया है। दोनों का कुख्यात तस्कर आमिर गौरी से कनेक्शन हैं।

खबर यह भी...

वीडियो तक हैं दोनों के

आमिर के मोबाइल में कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा के फोटो भर नहीं है, बल्कि बताया जाता है कि दोनों के साथ दोस्ती, याराने के कई वीडियो भी हैं। लेकिन पहले मामले को दबाते रहे, लेकिन जब फोटो शनिवार को वायरल हो गया तो पुलिस अधिकारी जागे और कार्रवाई की। दोनों ही सिपाही की छवि ठीक नहीं है। पहले भी इन्हें हटाकर तिलक नगर थाने में तैनात किया गया था। वहां एक महिला कि पिटाई के आरोप में घिरे, और कुलदीप को जेल भी भेजा गया। बाद में फिर सांठगांठ कर विजयनगर थाने पर आ गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक कर

Tags:
  • MP News
  • इंदौर पुलिस
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर पुलिस न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा