इंदौर में पुलिस का नया कारनामा, मारा किसी और ने, जेल किसी और को भेजा
इंदौर पुलिस का अब एक नया कारनामा सामने आया है। जिसमें अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई मारपीट में मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने के बजाए उनके साथियों को जेल भेज दिया। मारपीट की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा था, लेकिन पुलिस ने उसे देखना तक उचित नहीं समझा। अब अन्नपूर्णा पुलिस की इस कारस्तानी पर वरिष्ठ अफसरों ने जांच करने की बात कही है।
सीसीटीवी में भी दिख रहे आरोपी
अन्नपूर्णा क्षेत्र में जानलेवा हमले के एक प्रकरण में अन्नपूर्णा पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तो की गई, लेकिन जिन्होंने हमला किया उन्हें जेल ना भेजते हुए उनकी जगह पर किसी और को जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट करने वाले आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। उसके बावजूद अन्नपूर्णा पुलिस ने यह लापरवाही की है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में एलन, कल्पवृक्ष, अनएकेडमी, कैटेलाइजर कोचिंग और स्कूल माफियाओं की सांठगांठ
पाइप और ड्रम से सिर पर मारा
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान
पीड़ित का आरोप, दबाव में छोड़ा आरोपियों को
पीड़ित योगेश ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले आरोपी क्षेत्र के एक गुंडे से जुड़े हुए हैं। इसलिए पुलिस ने केस में गंभीरता नहीं दिखाई। अन्नपूर्णा पुलिस ने लापरवाही करते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों को चिन्हित करने के बजाए थाने में पेश हुए अन्य साथियों को आरोपी मान लिया और जेल भेज दिया। उसने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी विक्की उर्फ लाला और दीपक को छोड़ दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
फरियादी ने जिसकी पहचान की उसे ही बनाया आरोपी
इस मामले में अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर का कहना है कि प्रकरण में पांच आरोपी शुभम, अजय, नमन, लखन पिपरे और मुंशी को गिरफ्तार किया गया है। विक्की लाला और दीपक शर्मा को लेकर हमें फरियादी और प्रत्यक्षदर्शी दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी। अब प्रत्यक्षदर्शी ही गलत लोगों की पहचान कर ले तो हम उसमें क्या कर सकते हैं। फरियादी ने जिनकी पहचान की उसे ही आरोपी बनाया है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला