इंदौर में SI को डंडों से पीटा, बिजली के खंभे से की बांधने की कोशिश, पुलिस बल बुलाना पड़ा

Vishwanath Singh | Jul 24, 2025, 10:47 IST
Share
Sourabh065
Sourabh065

घटना खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में पिछले दो माह से एसआई सुरेश बुनकर का महिला के घर आना-जाना था।

इंदौरके खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को लोगों ने डंडों से पीट दिया। बताया जा रहा है कि एसआई सुरेश बुनकर एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद मोहल्ले वालों और महिला के परिजनों ने उसे बुरी तरह पीटा।

आसपास के रहवासियों ने पकड़ा

घटना खजराना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में पिछले दो माह से एसआई सुरेश बुनकर का महिला के घर आना-जाना था। गुरुवार को जैसे ही मोहल्ले वालों को एसआई के वहां मौजूद होने की खबर लगी, वे बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और घर में घुसकर उसे बाहर निकाला।

यह है वीडियो में

इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं जो कि बताया जा रहा है कि क्षेत्र के रहवासियों ने ही बनाए हैं। इन दाेनों ही वीडियो में एसआई को कुछ महिलाएं पकड़कर लाठी, ठंडे से पीट रही हैं। सफेद कपड़े पहना एक अन्य व्यक्ति भी लाठी से एसआई को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। एक महिला एसआई के कपड़े पकड़कर उसे फाड़ने की कोशिश कर रही है और इसी झूमाझटकी में वह गिर भी जाती है। इस दौरान वे काफी गाली–गलौज भी कर रही हैं।

18de45e4-189
18de45e4-189

खबर यह भी...इंदौर विकास प्राधिकरण कान्ह, सरस्वती नदी रिवरफ्रंट बनाएगा, दिव्यांग के लिए अनूठी सुगम्य लाइब्रेरी

डंडों से पीटा, बांधने की कोशिश

गुस्साई भीड़ ने सुरेश बुनकर की डंडों से जमकर पिटाई की और उसे एक बिजली के पोल से बांधने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उसके कपड़े तक उतारने की कोशिश की। भीड़ का आरोप था कि वह नशे में था और गालियां दे रहा था।

7c62756a-c8d
7c62756a-c8d

5651dd5c-80e
5651dd5c-80e

पुलिस बल को बुलाना पड़ा, महिलाओं को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पहले पीछे हट गई। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल बुलाया गया, जिसके बाद एसआई को किसी तरह भीड़ से निकालकर थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पहले भी हो चुकी है पिटाई

गौरतलब है कि एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रह चुका है। दो साल पहले लसूड़िया क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में युवाओं से उलझ गया था। उस समय भी उसकी पिटाई हुई थी और बाद में पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज कर उन्हें जुलूस के रूप में इलाके में घुमाया था।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल खजराना थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एसआई महिला के घर किस उद्देश्य से गया था।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • खजराना
  • पिटाई
  • एसआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा