पूर्व टीआई दिनेश वर्मा को बनना था डीएसपी, पुलिस कमिश्नर ने डिमोशन कर बनाया एसआई

Sanjay Gupta | Aug 06, 2026, 11:30 IST
Share
पूर्व टीआई दिनेश वर्मा
पूर्व टीआई दिनेश वर्मा

इंदौर में साइबर सेल में पदस्थ इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा और खजराना थाने के पूर्व टीआई को डिमोशन कर एसआई बना दिया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने यह आदेश दिया है। पॉकेट गवाह मामले में उन पर आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की गई है।

चंदननगर थाने में पॉकेट गवाह के मामले में इंद्रमणि पटेल की टीआई की कुर्सी सुप्रीम कोर्ट से चली गई। पॉकेट गवाह में ही खजराना के तत्कालीन टीआई दिनेश वर्मा पर भी आरोप लगे और सीपी संतोष सिंह ने जांच बैठाई। इसमें अब सीपी सिंह ने उनका डिमोशन कर दिया है।

तीन साल के लिए बनाया एसआई

बता दें कि संतोष सिंह ने आदेश जारी करते हुए दिनेश वर्मा को तीन साल के लिए एसआई के पद पर डिमोशन कर दिया है। वहीं वर्मा की बैच के सभी अधिकारी डीएसपी बन चुके हैं। वर्मा अभी साइबर सेल में पदस्थ हैं। यह आदेश सीपी ने पॉकेट गवाह में उन पर लगे आरोपों के सिद्ध पाए जाने पर दिया है।

पॉकेट गवाह का यह था मामला

वर्मा अगस्त 2020 से अगस्त 2023 तक खजराना थाने के टीआई रहे हैं। इसी दौरान आरोप लगे कि वर्मा ने 742 केसों में इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम को गवाह बनाया। साथ ही नवीन चौहान को 504 केसों में गवाह बनाया। इसमें हत्या, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला जैसे कई मामले हैं। सीपी ने जांच के आधार पर पाया कि एक ही गवाह पेश कर आरोपियों की मदद की गई। इसकी जांच तत्कालीन सीएसपी जयंत राठौर ने की थी। इसके बाद डीसीपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे। अब यह कार्रवाई हुई है।

आठ पेज का आदेश

सीपी ने आठ पेज का आदेश जारी किया। इसमें लिखा है कि निष्ठा और ईमानदारी का पूर्ण उपयोग नहीं किया। पुलिस रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन किया है। एक्ट के तहत वे अधीनस्थ से काम कराने के लिए ही उत्तरदायी होते हैं।

वर्मा ने जांच अधिकारी सीएसपी पर लगाए आरोप

वहीं इस मामले में वर्मा का कहना है कि जांच अधिकारी जयंत राठौर ने गवाहों को जेल भेजने की धमकी देकर कथन लिए थे। गवाहों के हस्ताक्षर की जांच एक्सपर्ट से होनी चाहिए। साक्षी वैसे भी जांच अधिकारी बनाता है।

सवाल यह भी, फिर इंद्रमणि पटेल क्यों बचे?

बता दें कि इसी तरह का मामला चंदननगर थाने के टीआई इंद्रमणि पटेल का भी था। इस मामले में तो केस सुप्रीम कोर्ट गया और पॉकेट गवाह में पूरे देशभर के डीजीपी को गाइडलाइन के आदेश हुए। साथ ही आदेश दिए गए कि तत्काल चंदननगर टीआई को पद से हटाया जाए और कोई भी फील्ड की जिम्मेदारी न दी जाए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गैर-संवेदनशील पोस्टिंग की मंजूरी दी। लेकिन इस मामले में पटेल पर विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही डिमोशन किया गया।

सीपी अभी तक इतने पर कर चुके कार्रवाई

उधर सीपी संतोष सिंह जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह गुर्जर, अजय वर्मा का भी डिमोशन कर चुके हैं। वे अभी तक 20 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने या कार्यवाहक अधिकार कम करने के आदेश दे चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़िए।

एमपी न्यूज: अश्लील हेड कांस्टेबल पर आखिर हुई कार्रवाई, सीपी संतोष सिंह के आदेश पर डिमोशन

डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह पर सीपी संतोष सिंह का जीरो टालरेंस, डिमोशन कर आरक्षक बनाया

इंदौर न्यूज: पुलिस आरोपियों को पट्टे लगाकर जुलूस निकाला, जेल के बाहर पट्टे उतारे

इंदौर पुलिस का फर्जी पट्टा कांड- केवल एक केस नहीं, मेडिकल और एक्स-रे बुलाइए सीपी साहब

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • साइबर सेल
  • जीरो टॉलरेंस
  • सीपी संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती