इंदौर में पुलिसकर्मी ने पुलिस अधिकारियों के वाट्सअप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो

Sanjay Gupta | Jul 08, 2024, 16:26 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T161258.520
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T161258.520

थाने की महिला पुलिसकर्मी भी इसी ग्रुप में हैं। इस ग्रुप के एडमिन भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव हैं। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र परमार ने अगस्त 2023 में भी इस तरह के वीडियो ऑफिशियल ग्रुप पर डाले थे।

INDORE. इंदौर में भंवरकुआ थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल जितेंद्र परमार ने पुलिस अधिकारियों के ऑफिशियल वाट्सपग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया। यह वीडियो तब डला, जब थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार यादव व अन्य अधिकारी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी कर रहे थे।

अधिकारी चौंके, फोन कर आदेश देकर डिलीट कराया

परमार के यह वीडियो डालते ही ग्रुप से जुड़े अधिकारी चौंक गए। तत्काल इस इस मामले में अधिकारियों ने फोन किए और वीडियो को डिलीट कराया गया। मामले को पहले केस थाना स्तर पर रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन डीसीपी ने इस मामले की जांच एडिशनल डीसीपी को सौंप दी है। मामला कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है।

0776ca58-be2
0776ca58-be2

महिलाकर्मी भी इसी ग्रुप में हैं

थाने की महिला पुलिसकर्मी भी इसी ग्रुप में हैं। इस ग्रुप के एडमिन भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव हैं। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र परमार ने अगस्त 2023 में भी इस तरह के वीडियो ऑफिशियल ग्रुप पर डाले थे। तब थाने के स्टाफ ने आपति ली थी। महिला स्टाफ ने टीआई से शिकायत की थी लेकिन तब भी जितेन्द्र परमार पर कार्रवाई नहीं हो पाई। स्टाफ का कहना है कि परमार इस ऑफिशियल ग्रुप में ऐसी ही पोस्ट डाल चुके हैं।

चुनाव में भी हो चुकी शिकायत

जितेन्द्र परमार की पोस्टिंग भंवरकुआ थाने पर चौथी बार हुई है। उनकी अधिकतर नौकरी भंवरकुआ, जूनी इंदौर और रावजी बाजार में रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान जितेन्द्र की शिकायत हो चुकी है। तब उन्हें एसीपी जूनी इंदौर के यहां अटैच कर दिया गया, लेकिन चुनाव निपटने के बाद फिर से वह भंवरकुआ थाने में पदस्थ हो गए।

डीसीपी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक इस मामले में मुझे अभी जानकारी लगी है। एक पुलिसकर्मी के लिये यह बात ठीक नहीं है। उसने थाने के ग्रुप में इस तरह की हरकत की है। काफी निंदनीय है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी को जांच करने के लिए कहा है। दोषी को बख्शेंगे नहीं, सख्त कार्रवाई करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • भंवरकुआ थाना
  • डीसीपी ऋषिकेश मीना
  • पुलिसकर्मी ने डाली अश्लील वीडियो
  • ऑफिशियल वाटअप ग्रुप में
  • पुलिसकर्मी जितेन्द्र परमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा