विधायक मालिनी गौड़ और गंगा पांडे के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चलीं लाठियां, हुई पत्थरबाजी
राहुल दवे @ इंदौर
INDORE. छत्रीपुरा इलाके में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे भाजपा के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसमें विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ के समर्थक और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के समर्थक शामिल है।
इस झड़प में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इसके साथ ही कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना की शुरुआत निजी कार्यक्रम के लिए होर्डिंग लगाने को लेकर हुई, लेकिन राजनीतिक रंग लेने के कारण विवाद बढ़ गया।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
जमकर हुई पत्थरबाजी
भीड़ सड़कों पर इकट्ठा हो गई और एक-दूसरे पर लाठियां चलाने लगी। विरोध के दौरान गंगा पांडे के घर और पास के होटल पर भी पत्थर फेंके गए। इससे बाहर खड़ी कई गाड़ियों के कांच टूट गए।
दोनों गुटों के है राजनीतिक संबंध
- नितेश चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के समर्थक हैं।
- विक्की बैस और उनके समर्थक भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ से जुड़े हुए हैं।
- यह झड़प स्थानीय राजनीतिक समीकरण और नेताओं के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव का हिस्सा मानी जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। साथ ही दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पहले भी हो चुकी है नेताओं के बिच अनबन
यह घटना स्थानीय राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव और व्यक्तिगत विवाद का परिणाम है। यह पहला मौका नहीं है, पूर्व में भी दोनों नेताओं को लेकर अनबन की खबरें आती रही हैं। इसके अलावा, सिट्लामाता बाजार में ‘लव जिहाद’ को लेकर उठी चर्चाओं में भी एकलव्य गौड़ का नाम सामने आया था, जिसमें उन्होंने आवाज उठाई थी कि इस बाज़ार में काम करने वाले मुस्लिम लोगों को बाहर करो।