इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी टकरा जाते हैं, बीजेपी में आकर मंत्री सिलावट ने कूटा माल

Sanjay Gupta | Mar 19, 2025, 11:33 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में हर साल व्यंग्य पोस्टर चस्पा किए जाते हैं, जो राजनीति के नेताओं पर कटाक्ष करते हैं। यह परंपरा पिछले 50 सालों से चल रही है। पहले दीवारों पर लिखे गए ये व्यंग्य अब पोस्टरों के रूप में दिखाई देते हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हक की बात में सरकार से भी टकरा जाते हैं। पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन की लौ अभी बाकी है। मंत्री तुलसी सिलावट कांग्रेस से बीजेपी में आकर मजे में हैं और इतना माल कमाया जो कांग्रेस में रहकर नहीं कमा पाते। यह कुछ व्यंग्य है, जो परंपरा के अनुसार बजरबट्टू सम्मेलन के दौरान इंदौर के गोराकुंड चौराहे पर हर साल चस्पा किए जाते हैं।

इस बार बड़ी हस्तियों को लेकर फिर समय, परिस्थितियों के अनुसार नए तंज कसे गए हैं। मजे की बात यह है कि इस पर नेता भी बुरा नहीं मानते हैं और माने भी क्यों, क्योंकि पहले ही बुला जाता है...बुरा ना मानो होली है।

thesootr
thesootr

खबर यह भी...Rangpanchmi : इंदौर में निकलेगी गेर, CM मोहन यादव सहित NRI भी करेंगे शिरकत

यह लिखा गया है व्यंग्य पोस्टर में

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए- 'सरकार से भी टकरा जाता हूं। हक की बात में डरता नहीं। दिल्ली भी खुश'। बीते साल जब विजयवर्गीय लंबे अंतराल के बाद मंत्री पद पर आए तो लिखा गया था कि-' लो मैं बन गया थानेदार भैया, अब डर काहे का?
  • मंत्री तुलसी सिलावट के लिए- पांचों ऊंगली घी में और सिर कढ़ाही में। इतना माल-मत्ता तो कांग्रेस में जिंदगी भर न कमा पाता।
  • पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के लिए- बुझी हुई बाती मत मान लेना, दीपक में लौ अभी बाकी है।
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव के लिए व्यंग्य कसा है कि- इंदौर को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने में जुटा हूं भिया। दुखता रहे विरोधियों का पेट...।
  • विधायक मालिनी गौड़ के लिए- मोहन से भी वही मान जो शिव दिया करते थे, कोई फिक्र नहीं।
  • जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस- गति जरूर धीमी है लेकिन पार्टी सुधार का काम तेजी से चल रहा है।
  • विधायक गोलू शुक्ला के लिए- सनातनी विधायक के रूप में अभी तो यह शुरुआत है, देखते जाओ आगे-आगे होता है क्या?
  • पूर्व बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे के लिए- नाम कमाकर गया हूं अध्यक्ष पद का रूतबा कायम कर लौटा हूं। वापसी का इंतजार करूंगा।
  • पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के लिए- पप्पा का अंगना अब मेरे ही जिम्मे है। लगा हूं भिया दिन रात विधानसभा क्षेत्र की सेवा में।
  • नए नगराध्यक्ष बीजेपी सुमित मिश्रा- यह सुदामा खाली हाथ नहीं रहा दयालु की दया काम आ गई।
  • विधायक व पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के लिए है कि- म्यान से बाहर नहीं आ रही कटार। मंत्री पद नहीं तो बोल वचन भी अब थम गए।
खबर यह भी...Rangpanchmi : इंदौर की परंपरागत रंगपंचमी की गेर की तैयारियां पूरी, भारी पुलिस बल, ड्रोन होगा तैनात

50 साल से लिखे जा रहे हैं व्यंग्य

गोराकुंड पर परंपरा अनुसार 50 साल से यह व्यंग्य लिखे जा रहे हैं। पहले दीवारों पर लिखा जाता था। अब पोस्टर चस्पा किए जाते हैं। इस पोस्टर गैलरी का उद्घाटन बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन ने किया। 'रंगों की फुलझड़ी राजनीति के रंग, बुरा ना मानो होली है' के जैसे स्लोगन के साथ यह पोस्टर लगाए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • सुमित्रा महाजन
  • आकाश विजयवर्गीय
  • उषा ठाकुर
  • गौरव रणदिवे
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती