इंदौर लोकायुक्त में PWD एसडीओ, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सब इंजीनियर 2.50 लाख की रिश्वत में धराए
Sanjay Gupta | Apr 21, 2026, 19:30 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर लोकायुक्त ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पीडब्ल्यूडी के एक नहीं तीन भ्रष्टाचारियों को एक साथ धरा गया। रिश्वत की राशि ढाई लाख रुपए थी। इसमें एसडीओ (अनुविभागीय अधिकारी) के साथ ही एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और सब इंजीनियर आरोपी है।
इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई से मंगलवार 21 अप्रैल को पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हुई है। रिश्वत मांगने में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक 1 इंदौर के जयदेव गौतम, अनुविभागीय अधिकारी संभाग क्रमांक 1 इंदौर टीके जैन और यहीं के सब इंजीनियर अशु दुबे धरे गए।
इसमें आरोपी जयदेव गौतम के पास रिश्वत की 1.50 लाख की राशि और आरोपी टीके जैन के पास एक लाख की राशि जब्त की गई। इस तरह कुल ढाई लाख की रिश्वत राशि जब्त हुई है। सब इंजीनियर दुबे ने एक लाख मांगे थे, लेकिन राशि कम होने से इसे नहीं ली।
पीथमपुर धार के निवासी राजपाल सिंह पंवार संचालक पटेल श्री इंटरप्राइजेस शासकीय ठेकेदार है। इनकी फर्म ने मैथवाड़ा-फोरलेन पहुंच मार्ग का चार करोड़ 73 लाख 35 हजार का काम लिया था। यह काम चार करोड़ 51 लाख में कर दिया गया। इसके बिल के भुगतान की एवेज में गौतम ने डेढ़ लाख, जैन ने एक लाख और अंशु दबे ने भी एक लाख इस तरह कुल साढ़े तीन लाख की रिश्वत मांगी थी।
एसपी राजेश सहाय को इसकी शिकायत हुई और इसकी जांच कराई गई। इसके बाद ट्रैप दल बनाया गया। गौतम को उसके शासकीय निवास पर डेढ़ लाख और जैन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पोर्च के नीचे एक लाख लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रिश्वत की राशि कम होने से सब इंजीनियर ने यह राशि नहीं ली गई। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
ट्रेप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर के सात ही विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, चंद्रमोहन बिष्ट, आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, कृष्णा अहिरवार व अन्य थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस पर वारंट तामीली में लगे 22 तोला सोना लूट के आरोप में सीपी संतोष सिंह की चेतावनी- कठोर कार्रवाई होगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले किसी जिलाध्यक्ष को नहीं हटा रहे, बीजेपी सरकार, मंत्री को कहा चोर
इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!
ढाई लाख रुपए रिश्वत की राशि जब्त
बिल भुगतान के बदले मांगी 3.50 लाख की रिश्वत
एसपी ने जांच दल बनाकर कराया ट्रैप
जांच दल में यह थे
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस पर वारंट तामीली में लगे 22 तोला सोना लूट के आरोप में सीपी संतोष सिंह की चेतावनी- कठोर कार्रवाई होगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले किसी जिलाध्यक्ष को नहीं हटा रहे, बीजेपी सरकार, मंत्री को कहा चोर
इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA