दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!

Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2026, 18:37 IST
Share
two controversies (3)
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधायक प्रीतम लोधी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ के विवाद में IPS एसोसिएशन ने अफसर का समर्थन किया, जबकि आईएएस संजीव श्रीवास्तव के विवाद में आईएएस एसोसिएशन की चुप्पी सवालों के घेरे में आ गई है।

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर वही पुराना सवाल उठ खड़ा हुआ है- कानून व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले IPS और IAS अफसर जब सत्ता के नुमाइंदों की धमकियों का सामना करें तो उनकी एसोसिएशन कितनी ताकत के साथ खड़ी होती है? कौन उनकी आवाज बनेगा? जब विधायक अफसरों पर भारी पड़ें, तो क्या एसोसिएशन की आवाज महज खानापूर्ति होकर रह जाएगी?

दरअसल बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी और आईपीएस आयुष जाखड़ विवाद में आईपीएस एसोसिएशन खुलकर अपने अफसर के साथ आ गई है। तो प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने भी आयुष जाखड़ के समर्थन में झंडा उठा लिया है। इस बीच बड़बोले विधायकों और अफसरों के विवाद में आईएएस एसोसिएशन की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला भिंड कलेक्टर रहे आईएएस संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के विवाद का है। बता दें कि इस मामले में आईएएस एसोसिएशन ने सीएम डॉ मोहन यादव से मिलकर शिकायत तो दर्ज करवाई थी, मगर अंत में संजीव श्रीवास्तव को ट्रांसफर कर दिया गया और बात आई- गई हो गई। चलिए पहले उस विवाद को इस ग्राफिक से समझते हैं-

two controversies (2)
two controversies (2)

बता दें कि आईएएस संजीव श्रीवास्तव के मामले में आईएएस एसोसिएशन ने सीएम से मिलकर अपनी बात तो रखी थी, मगर अपने अफसर के साथ खड़े होने में चूक गई। न तो मीडिया में अपना समर्थन दिखाया और ना ही कर्मचारी संगठनों को साथ ला पाई। नतीजा यह हुआ कि संजीव श्रीवास्तव को अपनी कलेक्टरी से ही हाथ धोना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने जो FIR दर्ज करवाई थी, वह भी आज तक ठंडे बस्ते में ही पड़ी है। ऐसे में जाहिर है कि अफसरों में निराशा घर कर जाती है।
इसके उलट आईपीएस एसोसिएशन ने समय पर अपने नए अफसर का साथ देकर अपना एग्रेसिव मूव दिखाया है। आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने thesootr को बताया कि सिविल सेवा आचरण नियमों के कारण कोई अफसर सीधे अपनी बात नहीं रख सकता। इसका मतलब यह नहीं है कि उसे राजनीतिक दबाव में लाकर हतोत्साहित किया जाए। हम अपने अफसर के साथ हैं। एसोसिएशन के माध्यम से हम उनका पक्ष सरकार और लोगों के सामने लाएंगे।

two controversies
two controversies

क्या बोले- विधायक प्रीतम लोधी

PRITAM LODHI
PRITAM LODHI

किसी अधिकारी को धमकाना बेहद चिंताजनक

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक ने विधायक प्रीतम लोधी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अफसरों को धमकाने-डराने से अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। ऐसे जनप्रतिनिधि पर सरकार और मुख्यमंत्री को जल्द व कठोर कार्रवाई करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों में डर का माहौल खत्म हो सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

औकात में रह… कहने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी पर आईपीएस एसोसिएशन हमलावर

गोबर से भर देंगे आईपीएस का बंगला: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने दी नई धमकी

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस को धमकी - तुम्हारे डैडी में दम हो तो रोक लेना

मध्य प्रदेश में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, विधायक से भिड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर

खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े

Tags:
  • आईएएस एसोसिएशन
  • प्रीतम लोधी
  • नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • आईएएस संजीव श्रीवास्तव
  • आईपीएस आयुष जाखड़
  • आईपीएस एसोसिएशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती