इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
Sanjay Gupta | Apr 21, 2026, 10:58 IST
daly college election schedule indore
इंदौर डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। 21 मई को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट आएगा। विवादित संविधान संशोधन अभी मंजूर नहीं हुआ है, इसलिए चुनाव मौजूदा संविधान से ही होंगे। ओडीए और बोर्ड के बीच विवाद बना हुआ है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी हुआ।
- 21 मई को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट आएगा।
- संविधान संशोधन अभी मंजूर नहीं हुआ है।
- चुनाव मौजूदा संविधान के तहत ही होंगे।
- ओडीए और बोर्ड के बीच विवाद जारी है।
उधर इस विवाद के बीच में चुनाव अधिकारी व हाईकोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है और इसके लिए आपत्तियां बुलाई गई हैं।
2da31de5-7fa
21 मई को होगी वोटिंग और रिजल्ट
- 28 और 29 अप्रैल को नामांकन जमा होंगे
- 30 अप्रैल और 1 मई को फार्म वापसी
- 2 मई को फार्म की स्क्रूटनी
- 4 से 19 मई को सभी बाहरी मतदाताओं को डाक व ईमेल से मतपत्र जाएंगे, यह 20 मई तक वापस आएंगे
- 21 मई को वोटिंग और काउंटिंग
चालू संविधान से ही चुनाव होंगे
उधर जानकारों का कहना है कि जब चुनाव अधिकारी ने चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया है, तो फिर अब संविधान संशोधन इस चुनाव पर लागू नहीं हो सकता है। यानी विवाद की बड़ी जड़ ही खत्म हो जाएगी और वर्तमान लागू संविधान से ही यह चुनाव होंगे।
वर्तमान संविधान के तहत अभी 9 सदस्य
- डीसी बोर्ड अभी नौ सदस्यों का होता है।
- इसमें दो सदस्य शासन से मनोनीत होते हैं।
- दो सदस्य मूल डोनर्स कैटेगरी (टूबी 1) से चुने जाते हैं, इसमें करीब 60 सदस्य हैं
- एक सदस्य न्यू डोनर्स कैटेगरी (टूबी 2) से चुना जाता है, इसमें 714 सदस्य हैं
- दो सदस्य ओडीए यानी टू सी कैटेगरी से चुने जाते हैं, इसमें 6 हजार 66 सदस्य हैं
- यह सात सदस्य फिर पालक संघ से दो सदस्य चयनित करते हैं
संविधान संशोधन में यह है विवाद की वजह
साथ ही, एक और बदलाव किया गया था जिसमें ओडीए से एक पूर्व प्रतिष्ठित छात्र को चयनित करने की बात की गई थी। इसका विरोध इस बात पर हो रहा है कि ओडीए का कहना है कि हमारे सदस्य हम चुनेंगे, बोर्ड को सीधे चयन करने का अधिकार नहीं है। ओडीए इसे लोकतंत्र खत्म करने जैसा मानता है। ओडीए में 6066 सदस्य हैं और यह सबसे बड़ी संस्था है, इसलिए यह बदलाव उनके अस्तित्व के खिलाफ है।
अब विरोधी गुट के रुख का इंतजार
इस गुट द्वारा हाल ही में डेली कॉलेज के बाहर तालाबंदी की थी और प्रदर्शन किया था। इस गुट से राजेश अग्रवाल, डॉ. सुमित शुक्ला, संदीप पारिख व अन्य हैं। पहले यह गुट मंगलवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा था, जिसे अब टाल दिया गया है।
इधर आपत्ति भी उठी...
ऐसे में विरोधी गुट का कहना है कि चुपचाप नए संविधान संशोधन के तहत चुनाव कराए जा रहे हैं। इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है।
फर्म सोसायटी ने किया साफ…
इंदौर कलेक्टर से मिला विरोधी गुट
92286c35-97c
ये खबरें भी पढ़ें…
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में बीजेपी के आयोजन पर जताई नाराजगी, लिखी चिट्ठी
डेली कॉलेज में हंगामा क्यों? संविधान संशोधन के शब्द Preferably ने ODA के अस्तित्व को ही दी चुनौती
डेली कॉलेज को 1.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स पर राहत नहीं, याचिका खारिज, पिंटू को स्टे
डेली कॉलेज भरेगा 1.5 करोड़ डायवर्सन टैक्स, पिंटू छाबड़ा को वसूली नोटिस गलत, हाईकोर्ट से स्टे
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava